OnePlus Ace 5 सीरीज के फीचर्स का लॉन्च से पहले खुलासा, गेमिंग के लिए रहेगा बेस्ट!

OnePlus चीनी बाजार में 26 दिसंबर को अपनी OnePlus Ace 5 सीरीज लॉन्च करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2024 12:25 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus चीन में 26 दिसंबर को OnePlus Ace 5 सीरीज लॉन्च करने वाला है।
  • OnePlus Ace 5 सीरीज डॉल्बी विजन वीडियो प्लेबैक का सपोर्ट करेगी।
  • OnePlus Ace 5 सीरीज की मोटाई 8.1 मिमी और वजन 203 ग्राम है।

OnePlus Ace 5 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिलेगा।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus चीनी बाजार में 26 दिसंबर को अपनी OnePlus Ace 5 सीरीज लॉन्च करने के लिए तैयार है, जिसमें OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro  मॉडल शामिल हैं। चीनी में लॉन्च होने के बाद Ace 5 को ग्लोबल स्तर पर और भारतीय बाजारों के लिए OnePlus 13R के तौर पर रीब्रांड किए जाने की उम्मीद है। OnePlus 13 सीरीज ग्लोबल मार्केट में 7 जनवरी को लॉन्च होने वाला है। आइए OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus Ace 5 Features


OnePlus Ace 5 सीरीज डॉल्बी विजन वीडियो प्लेबैक का सपोर्ट करेगी, जो एक इमर्सिव व्यूइंग अनुभव के लिए वीडियो की क्वालिटी को बेहतर करेगी। Ace 5 Pro में स्क्रैच और ड्रॉप रेसिस्टेंट के साथ बेहतर डिस्प्ले सिक्योरिटी के लिए डबल-साइड क्रिस्टल शील्ड ग्लास मिलेगा। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग भी होगी। Ace 5 Pro एआई नॉयज रिडक्शन टेक्नोलॉजी के साथ तीन माइक्रोफोन से लैस है, जो कॉल और रिकॉर्डिंग के दौरान क्लियर ऑडियो प्रदान करता है। दोनों स्मार्टफोन ColorOS 15 पर काम करेंगे, वहीं Ace 5 Pro में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर शामिल होगा।


Advertisement
गेमिंग फीचर्स


OnePlus Ace 5 Pro को 2025 पीईएल पीस एलीट प्रोफेशनल लीग के लिए ऑफिशियल कॉम्पिटीशन फोन के तौर पर चुना गया है। इसमें फेंगची गेम कोर और एक दमदार "तियांगोंग कूलिंग एलीट" सिस्टम समेत एडवांस गेमिंग कैपेसिटी शामिल हैं।

यह कूलिंग सिस्टम इंडस्ट्री का पहला ड्यूल आइस कोर वीसी पेश करता है, जो एक 3D स्टीरियो ड्यूल चैनल कैपिलेरी स्ट्रक्चर है जो हीट डिसिपेशन स्पीड को डबल कर देता है। इसके अलावा एक यूनिक चिप एयर डक्ट डिजाइन चिप टेंप्रेचर को 5°C तक कम कर देता है। यह प्रोफेशनल गेमर्स के साथ मिलकर टेस्ट किया गया है, फोन स्वेट फ्री गेमिंग अनुभव के लिए हाथ के तापमान को कम करता है।
Advertisement

डाइमेंशन की बात करें तो Ace 5 सीरीज की मोटाई 8.1 मिमी और वजन 203 ग्राम है। Ace 5 स्पीड ब्लैक, ग्रेविटेशनल टाइटेनियम और सेलेस्टियल पोर्सिलेन कलर में उपलब्ध होगा, जबकि Ace 5 Pro सबमरीन ब्लैक, स्टारी स्काई पर्पल और व्हाइट मून पोर्सिलेन में आएगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  3. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  4. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  5. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  6. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  7. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  8. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  9. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  10. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.