OnePlus Ace 5 और Ace 6 सीरीज की बैटरी डिटेल्स हुईं लीक, 7,000mAh कैपेसिटी का शुरू होने वाला है दौर!

OnePlus Ace 6 या Ace 6 Pro में 7,000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है, जबकि कथित Ace 6V में 5,750mAh की बैटरी दिए जाने की उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 नवंबर 2024 21:03 IST
ख़ास बातें
  • मिड-रेंज परफॉर्मेंस फोन 6,850mAh या 7,000mAh सिंगल-सेल बैटरी से लैस होंगे
  • लाइटवेट और स्लिम डिजाइन वाले फोन 5,640mAh या 5,750mAh क्षमता के साथ आएंगे
  • OnePlus Ace 6 सीरीज के बैटरी कैपेसिटी की भी दी गई है जानकारी

OnePlus Ace 3 (ऊपर तस्वीर में) सीरीज के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होगी Ace 5 सीरीज

Photo Credit: OnePlus

OnePlus इस साल के आखिर तक या अगले साल की शुरुआत में चीन में OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro लॉन्च कर सकती है। दोनों स्मार्टफोन पिछले कुछ महीनों से लगातार लीक्स के जरिए सुर्खियों में बने हुए हैं। OnePlus Ace 3 सीरीज के समान इनमें से Pro मॉडल चीन के लिए एक्सक्लूसिव हो सकता है, जबकि Ace 5 को कंपनी द्वारा भारत सहित ग्लोबल मार्केट में OnePlus 13R के नाम से लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अब, एक नए लीक से पता चलता है कि OnePlus Ace 5 सीरीज और इसकी अगली सीरीज (संभावित: OnePlus Ace 6) पिछले OnePlus Ace 3 सीरीज की तुलना में बड़ी बैटरी से लैस होंगे। बताया जा रहा है कि Ace 5 में 6,300mAh, जबकि Ace 5 Pro में 6,500mAh की बैटरी मिलती सकती है।

चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर पॉपुलर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने OnePlus Ace 5 सीरीज और अपकमिंग Ace सीरीज की बैटरी डिटेल्स को शेयर किया है। दावा किया गया है कि मिड-रेंज परफॉर्मेंस स्मार्टफोन 6,850mAh बैटरी या 7,000mAh सिंगल-सेल बैटरी के साथ आएंगे, जबकि हल्के वजन और स्लिम डिजाइन के साथ आने वाले मिड-रेंज हैंडसेट में 5,640mAh या 5,750mAh क्षमता की बैटरी मिलेगी। 

टिप्सटर ने यह भी कहा है कि 100W वायर्ड फास्ट चार्ज सपोर्ट वाले तीन और डिवाइस हैं, जिनमें 6,500mAh, 6,300mAh और 6,150mAh क्षमता की बैटरी मिलेगी। यहां टिप्सटर ने स्पष्ट रूप से अपकमिंग OnePlus (या OPPO) फोन का नाम नहीं बताया है, लेकिन दटेकलुक की रिपोर्ट इन्हें OnePlus Ace सीरीज बताती है। इसमें यह दावा किया गया है कि OnePlus  Ace 5 और Ace 5 Pro वो दो स्मार्टफोन हैं, जो क्रमशः 6,300mAh और 6,500mAh बैटरी पैक से लैस होंगे। वहीं, OnePlus Ace 5V के नाम से एक मॉडल लॉन्च हो सकता है, जिसमें 6,150mAh की बैटरी होगी।

वहीं, OnePlus Ace 6 या Ace 6 Pro में 7,000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है, जबकि कथित Ace 6V में 5,750mAh की बैटरी दिए जाने की उम्मीद की जा रही है।
Advertisement

OnePlus Ace 5 सीरीज इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है। लीक्स की मानें तो अपकमिंग सीरीज में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला BOE का 6.78-इंच X2 8T LTPO 2D डिस्प्ले मिल सकता है। सीरीज के Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस होने की संभावना है, जिसे 16GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.