OnePlus Ace 5 [OnePlus 13] में मिलेगी 6400mAh की बड़ी बैटरी, लेकिन बॉडी होगी Ace 3 से पतली!

OnePlus Ace 3 की तुलना में नए स्मार्टफोन में 900mAh अधिक क्षमता है, लेकिन उसके बावजूद स्मार्टफोन 8mm पतला होगा, जो 8.8mm Ace 3 से 0.8mm कम है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2024 19:42 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 5 में 6400mAh बैटरी मिलने की पुष्टि पहले ही की जा चुकी है
  • यह OnePlus Ace 3 में मौजूद 5500mAh से 900mAh ज्यादा है
  • बड़ी बैटरी के बावजूद अपकमिंग Ace 5 मौजूदा Ace 3 से 0.8mm पतला होगा

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Ace 5 सीरीज एक वेनिला और एक Pro मॉडल के साथ चीन में जल्द लॉन्च होने वाली है। वेनिला मॉडल को भारत में OnePlus 13R के नाम से लॉन्च किया जाना है। दोनों स्मार्टफोन मॉडल्स के कुछ स्पेसिफिकेशन्स को कंफर्म किया जा चुका है और हालिया लीक्स के जरिए अन्य की जानकारी सामने आ चुकी हैं। हालांकि, अब कंपनी ने एक नया खुलासा किया है। OnePlus Ace 5 में भले ही Ace 3 की तुलना में बड़ा बैटरी पैक मिलने जा रहा है, लेकिन वनप्लस के मुताबिक, इसकी मोटाई पिछले मॉडल से कम होगी।

चीन में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म, वीबो पर एक पोस्ट के जरिए OnePlus ने अपकमिंग Ace 5 को एक बार फिर टीज किया है। लेटेस्ट पोस्ट में कंपनी ने बताया कि अपकमिंग मॉडल अपने पिठली जनरेशन के मॉडल से ज्यादा पावरफुल, लेकिन अधिक पतला होगा। OnePlus Ace 5 में 6400mAh बैटरी मिलने की पुष्टि पहले ही की जा चुकी है, लेकिन अब कंपनी ने बताया है कि स्मार्टफोन OnePlus Ace 3 की तुलना में 0.8mm पतला होगा।
Advertisement

बता दें कि Ace 3 की तुलना में नए स्मार्टफोन में 900mAh अधिक क्षमता है, लेकिन उसके बावजूद स्मार्टफोन 8mm पतला होगा, जो 8.8mm Ace 3 से 0.8mm कम है। OnePlus ने दावा किया है कि अपकमिंग Ace 5 की 6,400mAh बैटरी फुल चार्ज में 23 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकती है, जिसके बाद भी फोन में कुछ चार्ज बचा होगा।

इससे पहले OnePlus ने यह भी कंफर्म किया था कि अपकमिंग Ace 5 में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मिलेगा, जबकि इसका Pro मॉडल Snapdragon 8 Elite से लैस होगा। हालांकि Pro मॉडल के केवल चीन तक एक्सक्लूसिव रहने की उम्मीद है। कंपनी ने पहले बताया था कि Ace 5 में मौजूद Snapdragon 8 Gen 3 को ट्यून किया गया होगा, जिससे यह “8 Gen 3.5-ग्रेड परफॉर्मेंस" देगा।
Advertisement

डिवाइस के 1.5K रिजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले पैनल और रियर कैमरा मॉड्यूल में एक Sony IMX906 मेन सेंसर की पुष्टि भी की जा चुकी है। दोनों ही फोन में 5 रैम-स्टोरेज कंफिग्रेशन देखने को मिलेंगे जिसमें 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB, 16GB+512GB, और 16GB+1TB वेरिएंट्स शामिल होंगे। 
Advertisement

OnePlus Ace 5 सीरीज को चीन में 26 दिसंबर को लॉन्च किया जाना है। वहीं, भारत और अन्य ग्लोबल मार्केट में Ace 5 उर्फ OnePlus 13R को OnePlus 13 के साथ अगले साल 7 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  2. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  3. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  4. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  6. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.