OnePlus Ace 5, Ace 5 Pro देंगे Redmi K80, K80 Pro को टक्कर, जानें खासियतें

Redmi नवंबर में चीन में Redmi K80 सीरीज के स्मार्टफोन को पेश करने वाली है। कथित तौर पर लाइनअप में कम से कम दो मॉडल शामिल होंगे।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 अगस्त 2024 17:49 IST
ख़ास बातें
  • Redmi नवंबर में चीन में Redmi K80 सीरीज स्मार्टफोन को पेश करने वाली है।
  • OnePlus Ace 5 सीरीज इस साल की चौथी तिमाही में लॉन्च होगी।
  • Redmi K80 लाइनअप को टक्कर देने के लिए OnePlus Ace 5 लाइनअप पेश होगी।

OnePlus Ace 3 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: OnePlus

Redmi नवंबर में चीन में Redmi K80 सीरीज के स्मार्टफोन को पेश करने वाली है। कथित तौर पर लाइनअप में कम से कम दो मॉडल शामिल होंगे, जैसे कि Redmi K80 जिसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर है और Redmi K80 Pro में Snapdragon 8 Gen 4 है। टिपस्टर स्मार्ट पिकाचु के अनुसार, K80 लाइनअप की टक्कर OnePlus Ace 5 से होगी। आइए वनप्लस और रेडमी के आने वाले स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus Ace 5 सीरीज नवंबर में होगी लॉन्च


कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि OnePlus 13 चीन में डेब्यू करने वाले पहले Snapdragon 8 Gen 4 पावर्ड स्मार्टफोन में से एक होगा। इसलिए यह संभावना है कि OnePlus 13 अक्टूबर में एंट्री कर सकता है। पिछली रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि OnePlus Ace 5 सीरीज इस साल की चौथी तिमाही में लॉन्च होगी। अब टिपस्टर स्मार्ट पिकाचु का दावा है कि नवंबर में Redmi K80 लाइनअप को टक्कर देने के लिए OnePlus Ace 5 लाइनअप को पेश किया जाएगा।

लीक से यह भी पता चला है कि Ace 5 सीरीज को पावर देने वाले दो प्रोसेसर Redmi K80 सीरीज के जैसे ही होंगे। इससे पता चला है कि Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर Ace 5 में मिल सकता है और Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर Ace 5 Pro में मिल सकता है। टिपस्टर ने कहा कि स्टैंडर्ड मॉडल में सिरेमिक बिल्ड होगा, जबकि प्रो वेरिएंट में 2K रेजॉल्यूशन स्क्रीन होगी।

अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, Redmi K80 Pro चीनी बाजार के लिए एक्सक्लूसिव बना रह सकता है। यह देखते हुए कि Ace 3 Pro और Ace 2 Pro घरेलू बाजार तक ही सीमित रहे। यह संभावना है कि Ace 5 Pro चीन के बाहर लॉन्च नहीं हो सकता है। संभावना है कि Redmi K80 को आने वाले साल में ग्लोबल मार्केट के लिए Poco F7 Pro के तौर पर रीब्रांड किया जाएगा। दूसरी ओर ग्लोबल मार्केट में Ace 5 का नाम बदलकर OnePlus 13R हो सकता है। वहीं वनप्लस 13 आर जनवरी 2025 में वनप्लस 13 के साथ आ सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh की बैटरी, 6.4 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord Buds 4 की पहली सेल आज से शुरू, मिल रहा सस्ते में खरीदने का मौका
  2. पानी में तैरने वाले सोलर पैनल, बिजली पैदा करने के साथ बचा रहे खूब पानी, जानें क्या है तकनीक
  3. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh की बैटरी, 6.4 इंच डिस्प्ले
  4. समय पर नहीं बचाया, तो पृथ्वी पर गिर जाएगा NASA का 22 साल पुराना टेलीस्कोप, अब शुरू होगा रेस्क्यू मिशन
  5. 50MP कैमरा वाले Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition की सेल आज से, मिल रहा डिस्काउंट अलग से
  6. 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. UPI में आने वाला है AI का बड़ा अपग्रेड, वॉयस से होगा पेमेंट, फ्रॉड पर भी लगेगी लगाम!
  8. स्मार्टफोन के बाद अब टैबलेट पर मैमोरी शॉर्टेज की मार! Redmi ने बढ़ाए Pad 2 के दाम
  9. अब रोबोट वैक्यूम खुद भी करेगा अपनी सफाई! LG ने लॉन्च किया दुनिया का पहला Dual Steam मॉडल
  10. मानसून की शुरुआत, बारिश के मौसम में ऐसे रखें अपने AC का ख्याल, बिजली का बिल आएगा कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.