OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro लॉन्‍च होंगे 26 दिसंबर को! जानें प्रमुख फीचर्स

वनप्‍लस की नई स्‍मार्टफोन सीरीज ‘OnePlus Ace 5’ का आगाज जल्‍द होने वाला है। इसे चीन में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2024 14:59 IST
ख़ास बातें
  • वनप्‍लस की नई स्‍मार्टफोन सीरीज का आगाज जल्‍द
  • 26 दिसंबर को लॉन्‍च हो सकते हैं नए फोन
  • OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro को किया जाएगा लॉन्‍च

OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro में 6.78 इंच का फ्लैट BOE X2 OLED डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। (सांकेतिक तस्‍वीर)

वनप्‍लस की नई स्‍मार्टफोन सीरीज ‘OnePlus Ace 5' का आगाज जल्‍द होने वाला है। इसे चीन में पेश किया जाएगा। कई दिनों से नई स्‍मार्टफोन सीरीज को लेकर जानकारियां मिल रही हैं। कहा जाता है कि OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro में ‘स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3' और ‘स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट' प्रोसेसर होंगे। अब एक चीनी टेक ब्‍लॉगर ने स्‍क्रीनशॉट शेयर करके बताया है कि OnePlus Ace 5 सीरीज के रिजर्वेशन चीन में शुरू हो गए हैं। टिप्‍सटर ने दोनों फोन्‍स के स्‍पेसिफ‍िकेशंस भी शेयर किए हैं। 

OnePlus Ace 5 सीरीज को लेकर एक चाइनीज रिटेलर ने 26 दिसंबर 14:30 बजे की डेडलाइन दी है। ऐसा लगता है कि नई वनप्‍लस सीरीज को उसी दिन पेश किया जाएगा। 

ऐसी अफवाहें हैं कि OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro में 6.78 इंच का फ्लैट BOE X2 OLED डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा, जो 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजॉलूशन ऑफर करेगा।  

OnePlus Ace 5 में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर की ताकत होगी। फोन में 6,415mAh की बैटरी दी जाएगी। वहीं, Ace 5 Pro में और भी पावरफुल स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट होगा। वह 100 वॉट की चार्जिंग सपोर्ट वाली 6100mAh की बैटरी से लैस होगा। 
Advertisement

दोनों फोन्‍स के कैमरा मिलते-जुलते हो सकते हैं। इनमें 50 मेगापिक्‍सल का फ्रंट सेंसर होगा, जोकि ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करेगा। फ्रंट कैमरा को लेकर अभी जानकारी नहीं है। अन्‍य खूबियों के तौर पर ये फोन शॉर्ट-फोकस फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, अलर्ट स्‍लाइडर से पैक हो सकते हैं। नए वनप्‍लस फोन कम से कम 12 जीबी रैम और अधिकतम 16 जीबी रैम के साथ आएंगे। इनमें 1 टीबी तक स्‍टोरेज दिया जाएगा। 
Advertisement

कहा जाता है कि OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro का मुकाबला रेडमी, आईकू और रियलमी के हाईएंड स्‍मार्टफोन्‍स से होगा। इन्‍हें वाइट और ब्‍लू शेड्स में लाया जाएगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  4. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.