OnePlus Ace 3V के स्पेसिफिकेशंस लीक, ग्लोबली देगा रिब्रांडेड Nord 4 के तौर पर दस्तक

OnePlus Ace 3V में एक क्रिस्प 1.5K रेजॉल्यूशन डिस्प्ले होगा। एक इंटीग्रेटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ AMOLED स्क्रीन से लैस होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2023 09:24 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus कथित तौर पर एक नए Ace सीरीज स्मार्टफोन पर काम कर रही है।
  • OnePlus Ace 3V में एक क्रिस्प 1.5K रेजॉल्यूशन डिस्प्ले होगा।
  • OnePlus Ace 3V एक फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ AMOLED स्क्रीन से लैस होगा।

OnePlus Ace 2V में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus कथित तौर पर एक नए Ace सीरीज स्मार्टफोन पर काम कर रही है। OnePlus Ace चीनी बाजार में सबसे लोकप्रिय मिड-रेंज स्मार्टफोन सीरीज में से एक है। OnePlus Ace 2 Pro खासतौर पर चीन में काफी लोकप्रिय है, जिसके चलते स्टॉक भी काफी तेजी से खत्म हो रहा है। वनप्लस का आगामी स्मार्टफोन पिछली जनरेशन के ऐस सीरीज स्मार्टफोन के मुकाबले अपग्रेड हो सकता है। आइए आगामी OnePlus Ace सीरीज स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।

वीबो पर टिपस्टर डीसीएस के अनुसार, एक नया स्मार्टफोन चीनी बाजार में आ रहा है। हालांकि टिपस्टर ने इस फोन के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन पूरी संभावना है कि यह OnePlus Ace 3V है। Ace 3V चीनी बाजार के लिए खासतौर पर आएगा। उम्मीद की जा सकती है कि फोन का रीब्रांड ग्लोबल मार्केट में आएगा, जिसे One Nord 4 या Nord 5 कहा जाएगा। टिपस्टर का कहना है कि अनुमानित OnePlus Ace 3V में एक क्रिस्प 1.5K रेजॉल्यूशन डिस्प्ले होगा। यह मान लेना चाहिए कि यह फोन एक इंटीग्रेटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ AMOLED स्क्रीन से लैस होगा।

वहीं पिछले Ace 2V में MediaTek Dimensity प्रोसेसर था। OnePlus ने ऐस 3वी के लिए क्वालकॉम ऑप्शन का चयन किया है। अफवाहों के अनुसार, फोन SM7550 चिप से लैस होगा जो कि TSMC के 4nm मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस का इस्तेमाल करके तैयार किया गया है। हालांकि, यह चिप अभी तक रिलीज नहीं हुई है, जिसके Snapdragon 7 Gen 3 होने की उम्मीद है।

हालांकि टिपस्टर ने कोई क्लियर लॉन्च विंडो प्रदान नहीं की है, हम मान सकते हैं कि फोन अपने पिछले जनरेशन के फोन के जैसे मार्च के आसपास किसी समय लॉन्च होगा। हालांकि, यह भी हो सकता है कि OnePlus ने फोन को इससे पहले लॉन्च करने का फैसला ले। आपको बता दें कि Qualcomm ने हाल ही में Snapdragon 7s Gen 2 मिड-रेंज चिपसेट लॉन्च किया है, जो Redmi Note 13 Pro में आया है। चिप पिछले साल के Snapdragon 6 Gen 1 SoC का एक सीक्रेड रीब्रांड है।  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  2. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  3. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  5. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  7. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  8. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  9. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  10. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.