OnePlus Ace 3V का प्राइस लीक, 16GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ आज होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

OnePlus Ace 3V लॉन्च आज, यानी 21 मार्च को होने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 मार्च 2024 10:40 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3V आज चीन में लॉन्च होने जा रहा है।
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 के साथ आने वाला है।
  • इसमें IP65 रेटिंग भी मिलने वाली है।

OnePlus Ace 3V फोन में OLED डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus का अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus Ace 3V आज चीन में लॉन्च होने जा रहा है। लॉन्च से ठीक पहले फोन का प्राइस लीक हो गया है। साथ ही इसके रैम, स्टोरेज कंफिग्रेशन भी सामने आ गए हैं। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 के साथ आने वाला है। फोन में OLED डिस्प्ले होगा जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसके अलावा इसमें IP65 रेटिंग भी मिलने वाली है जिससे फोन डस्ट और वॉटर रसिस्टेंट हो जाता है। आइए जानते हैं इसके प्राइस को लेकर क्या जानकारी आई है। 

OnePlus Ace 3V लॉन्च आज, यानी 21 मार्च को होने जा रहा है। चीन में दस्तक देने वाला ये स्मार्टफोन आकर्षक फीचर्स के साथ रिलीज होगा। लॉन्च से ठीक पहले इसका प्राइस लीक हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूजर @ZionsAnvin ने एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें फोन के तीन कंफिग्रेशन दिख रहे हैं। तीनों की ही प्राइसिंग, रैम, और स्टोरेज की जानकारी यहां मिलती है। फोन का पहला वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज में लॉन्च होगा। इसकी कीमत 2299 युआन (लगभग 26,800 रुपये) होगी। फोन का दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज में लॉन्च होगा। इसकी कीमत 2699 युआन (लगभग 31,500 रुपये) होगी। फोन का तीसरा वेरिएंट 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज में लॉन्च होगा। इसकी कीमत 2899 युआन (लगभग 33,800 रुपये) होगी। 

हालांकि कंपनी की ओर से अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। जल्द ही ऑफिशियल प्राइसिंग से भी पर्दा उठने वाला है। स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में OLED डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। यह 2160Hz PWM डिमिंग को सपोर्ट करेगा जिससे कि स्क्रीन पर कंटेंट देखना आरामदायक कहा जाता है। यानी कि आंखों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। 

प्रोसेसिंग के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट होगा जिसके साथ में 16 जीबी तक रैम, और 512 जीबी तक स्टोरेज की पेअरिंग देखने को मिल सकती है। रैम टाइप LPDDR5x बताया गया है जबकि स्टोरेज टाइप UFS 4.0 होगा। फोन में 5000एमएएच की बड़ी बैटरी बताई गई है। साथ ही 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी इसमें होगा। फोन के लॉन्च से संबंधित लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  2. HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  2. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  3. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  4. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  5. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
  6. Vivo Y31T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी
  7. Vivo ने महंगे कर दिए अपने 5 स्मार्टफोन, जानें कौन सा मॉडल हुआ कितना महंगा
  8. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्री ऑनलाइन कोचिंग, किन स्टूडेंट्स को मिलेगा लाभ, क्या होंगी योग्यताएं?
  9. 'ChatGPT, मेरी चप्पलें ढूंढो!' 1000 जूतों के ढेर में से AI ने खोज निकालीं चप्पलें, वीडियो हो रहा वायरल
  10. AI से लिखा है टेक्स्ट या नहीं? अब आसानी से पकड़ा जा सकेगा, Anthropic डालेगा Claude के कंटेंट में खास वाटरमार्क
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.