OnePlus Ace 3 फोन 16GB रैम, Android 13, Snapdragon 8 Gen 2 Soc के साथ Antutu पर स्पॉट!

OnePlus Ace 3 को AnTuTu पर मॉडल नम्बर PJD110 के साथ देखा गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 नवंबर 2023 09:33 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3 चीनी मार्केट में जल्द पेश किया जा सकता है।
  • फोन में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर है।
  • डिवाइस में 16GB रैम दी गई है।

OnePlus Ace 3 फोन साल की शुरुआत में आए OnePlus Ace 2 का सक्सेसर होगा।

OnePlus की ओर से OnePlus Ace 3 चीनी मार्केट में जल्द पेश किया जा सकता है। यह फोन साल की शुरुआत में आए OnePlus Ace 2 का सक्सेसर होगा। दरअसल OnePlus Ace एक सीरीज है जिसका तीसरा एडिशन अब कंपनी लॉन्च करने जा रही है। OnePlus Ace 3 सीरीज के बारे में लीक्स का सिलसिला पिछले काफी समय से जारी है। अब फोन को बेंचमार्क वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। आइए जानते हैं कि यहां से फोन के बारे में कौन सी जानकारी निकल कर आई है। 

OnePlus की अपकमिंग सीरीज OnePlus Ace 3 के बारे में लेटेस्ट अपडेट महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आया है। फोन को बेंचमार्क वेबसाइट Antutu पर स्पॉट किया गया है। कहा जा रहा है कि ग्लोबल मार्केट के लिए कंपनी इसे OnePlus 12R के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में लॉन्च करेगी। अब फोन के लॉन्च से पहले इसे Antutu पर देखा गया है जहां पर इसके प्रोसेसर और परफॉर्मेंस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। साथ ही एंड्रॉयड वर्जन और रैम के बारे में भी डिटेल्स आए हैं। 

Advertisement
OnePlus Ace 3 को AnTuTu पर मॉडल नम्बर PJD110 के साथ देखा गया है। यहां पर इसका मदरबोर्ड का कोडनेम kalama है। लिस्टिंग में फोन के प्रोसेसर के बारे में डिटेल्स हैं जिसमें इसके तीन कोर 2.02GHz पर क्लॉक किए गए हैं। चार कोर 2.80Ghz पर क्लॉक किए गए हैं। वहीं प्राइमरी कोर को 3.19GHz पर क्लॉक किया गया है। फोन में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर है। डिवाइस में 16GB रैम दी गई है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 OS के साथ आने वाला है। 

वनप्लस ऐस 3 के स्कोर्स की बात करें तो सिंगल कोर में इसे 1723 पॉइंट्स मिले हैं, जबकि मल्टी कोर टेस्ट में डिवाइस ने 5,164 पॉइंट्स स्कोर किए हैं। CPU टेस्ट में फोन ने ओवरऑल 4,95,780 पॉइंट्स स्कोर किए हैं। जबकि GPU टेस्ट में डिवाइस ने 9,14,151 पॉइंट्स स्कोर किए हैं। इससे पहले एक और रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि फोन में 5500एमएएच की बड़ी बैटरी मिलने वाली है, जिसके साथ में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। 
Advertisement

OnePlus Ace 3 में कर्व्‍ड एजेज के साथ 6.74 इंच का OLED डिस्प्ले आ सकता है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का Sony IMX890 मेन रियर कैमरा आने की संभावना है। साथ ही 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड लेंस और 32 मेगापिक्‍सल का टेलीफोटो कैमरा देखने को मिल सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TV पर आएगी आपकी तस्वीर, AI बनाएगा आपकी कहानी! Google के पेटेंट में दिखा नया आइडिया
#ताज़ा ख़बरें
  1. TV पर आएगी आपकी तस्वीर, AI बनाएगा आपकी कहानी! Google के पेटेंट में दिखा नया आइडिया
  2. ₹2,099 में स्पीकर, वायरलेस चार्जर और अलार्म क्लॉक एक साथ, Portronics का 4-in-1 गैजेट लॉन्च
  3. कार कंपनियां 1 दिसंबर से बढ़ा देंगी कीमत, खरीदने के लिए 5 दिन का समय
  4. Tata Cars Price Hike: दिसंबर से महंगी होंगी टाटा की कारें, EV भी होंगी महंगी, जानें नई कीमतें
  5. HONOR Magic9 Pro Max लॉन्च: एंड्रॉयड फोन से iOS में भी होगी फाइल ट्रांसफर, 200 मेगापिक्सल कैमरा, 8800mAh बैटरी
  6. Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  7. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
  8. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  9. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  10. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.