OnePlus Ace 3 फोन 16GB रैम 5500mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च!

चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग में फोन का डिजाइन पता चलता है जिसमें यह OnePlus 12 के जैसा बताया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2023 17:56 IST
ख़ास बातें
  • जनवरी में फोन के घरेलू मार्केट में आने की बात सामने आ रही है।
  • फोन में 6.78 इंच का BOE X1 8T LTPO डिस्प्ले बताया गया है।
  • लॉन्च से पहले फोन चीन की सर्टिफिकेशन साइट चाइना टेलीकॉम पर स्पॉट हुआ है।

OnePlus की ओर से OnePlus Ace 3 जल्द ही लॉन्च होने वाला है।

Photo Credit: X/Anvin

OnePlus की ओर से OnePlus Ace 3 जल्द ही लॉन्च होने वाला है। जनवरी में फोन के घरेलू मार्केट में आने की बात सामने आ रही है।  OnePlus Ace 3 को लॉन्च से पहले चीन की सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है जिसमें इसके स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन के बारे में पता चलता है। फोन में 6.78 इंच का BOE X1 8T LTPO डिस्प्ले बताया गया है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट होगा। डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट बताया गया है। आइए जानते हैं डिटेल्स।

OnePlus Ace 3 लॉन्च से पहले चीन की सर्टिफिकेशन साइट चाइना टेलीकॉम पर स्पॉट किया गया है। दरअसल कंपनी सीरीज में दो मॉडल पेश करने वाली है। जिसमें स्टैंडर्ड OnePlus Ace 3 होगा और एक अन्य मॉडल OnePlus Ace 3V शामिल होगा। OnePlus Ace 3 के जनवरी में लॉन्च होने की बात (via) सामने आई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसके लिए 4 जनवरी का लॉन्च बताया गया है। हालाांकि कंपनी ने इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग में फोन का डिजाइन पता चलता है जिसमें यह OnePlus 12 के जैसा बताया गया है। इसमें रियर में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल होगा और लेफ्ट साइड में अलर्ट स्लाइडर भी होगा। फोन में 6.78 इंच साइज का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। फोन Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट के साथ संभावित है। इसमें 12 जीबी या 16 जीबी रैम का ऑप्शन देखने को मिल सकता है। साथ में 256 जीबी, 1TB स्टोरेज ऑप्शन दिए जा सकते हैं।  

OnePlus Ace 3 की बैटरी 5500mAh कैपिसिटी के साथ आ सकती है। इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। फोन में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है जिसके साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी शामिल है। सेल्फी के लिए फोन 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आने वाला है। फोन के डाइमेंशन 163.30 x 75.27 x 8.8mm बताए गए हैं। इसका वजन 207 ग्राम होगा। 
Advertisement

OnePlus Ace 3 को लेकर आई एक अन्य हालिया रिपोर्ट में टिप्स्टर ने बताया था कि फोन में कर्व्ड किनारों वाला OLED डिस्प्ले होगा जिसमें सेंटर में पंच होल होगा। फ्रेम मेटल का बना होगा। जबकि बैक पैनल ग्लास का होगा। फोन तीन कलर्स में लॉन्च किया जाएगा जिसमें ग्रे, गोल्ड, और ब्लू शामिल होंगे। फोन ग्लोबल मार्केट में OnePlus 12R के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  14. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  15. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  16. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.