OnePlus Ace 3 के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 16GB RAM के साथ अगले साल होगा लॉन्च!

OnePlus Ace 3 में 5500mAh की बैटरी होगी जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 नवंबर 2023 12:47 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3 में 50-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया जाएगा।
  • OnePlus Ace 3 ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में एंड्रॉइड 13 पर चलेगा।
  • OnePlus Ace 3 में स्टोरेज के मामले में 16GB RAM दी जाएगी।

OnePlus Ace 2 में 6.74 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus आगामी Ace सीरीज समेत प्रीमियम स्मार्टफोन की एक सीरीज पर काम कर रहा है। अफवाह है कि अगले साल जनवरी में OnePlus Ace 3 लॉन्च हो सकता है। फिलहाल OnePlus Ace 2 Pro को यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इसका 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट काफी डिमांड में है। यहां हम आपको OnePlus Ace 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 


OnePlus Ace 3 के स्पेसिफिकेशंस


टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने पहले आगामी Ace 3 के कुछ स्पेसिफिकेशंस लीक किए थे। अब टिप्सटर ने इस सीरीज के बारे में अतिरिक्त जानकारी साझा की है। टिपस्टर के अनुसार, OnePlus Ace 3 में मेटल फ्रेम वाला डिजाइन होगा जो Apple Watch के मैट एल्यूमीनियम मैटल वाले फ्रेम जैसा लगता है। इससे प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी का पता चलता है। इसके अलावा फोन में 1.5K कर्व्ड डिस्प्ले और एक स्टाइलिश गनमेटल ग्रे ग्लास बॉडी होगी।

टिपस्टर ने यह भी खुलासा किया कि Ace 3 फोन Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट से लैस होगा, जिससे यह एक हाई-एंड मिड-रेंज स्मार्टफोन के तौर पर आएगा। पिछली रिपोर्ट्स में पता चला कि फोन में 5500mAh की बैटरी होगी जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगा।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Ace 3 में 1/1.56-इंच IMX890 सेंसर के साथ 50-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 32 मेगापिक्सल IMX709 टेलीफोटो कैमरा और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। फोन में 6.74 इंच LTPO OLED डिस्प्ले मिलने की भी उम्मीद है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और अधिकतम ब्राइटनेस 2,600 निट्स है।

OnePlus Ace 3 हाल ही में गीकबेंच पर देखा गया था, जिसमें पता चला कि यह 16GB RAM और एंड्रॉइड 13 पर चलेगा। यह हाई-एंड स्पेसिफिकेशन की ओर इशारा है। कुछ महीने पहले जारी की गई रेंडर फोटो में यह भी बताया गया है कि वनप्लस के आगामी स्मार्टफोन में पहले जैसे वनप्लस फोन वाला डिजाइन बरकरार रहेगा। OnePlus Ace 3 अगले साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1,240x2,772 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  8. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.