OnePlus Ace 3 Pro हुआ 24GB RAM, Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और 6100mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

OnePlus Ace 3 Pro में 6.78 इंच की 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2780×1264 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जून 2024 10:50 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3 Pro में 6.78 इंच की 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus Ace 3 Pro में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX890 प्राइमरी है।
  • OnePlus Ace 3 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है।

OnePlus Ace 3 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: OnePlus China

OnePlus ने आखिरकार चीनी बाजार में OnePlus Ace 3 Pro को पेश कर दिया है। OnePlus Ace 3 Pro में 6.78 इंच की 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है। OnePlus Ace 3 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यहां हम आपको OnePlus Ace 3 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus Ace 3 Pro Price


OnePlus Ace 3 Pro के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,199 युआन (लगभग 36,730 रुपये), 16GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3499 yuan (लगभग 40,170 रुपये), 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3799 yuan (लगभग 43,610 रुपये), 24GB + 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4399 yuan (लगभग 50,500 रुपये), 16GB + 512GB सिरेमिक स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3999 yuan (लगभग 45,905 रुपये) और 24GB + 1TB सिरेमिक स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4699 yuan (लगभग 53,950 रुपये)। इस स्मार्टफोन की बिक्री 3 जुलाई को होगी। यह स्मार्टफोन तीन स्टैंडर्ड कलर्स टाइटेनियम मिरर सिल्वर, ग्रीन फील्ड ब्लू और सुपरकार पोर्सिलेन कलेक्शन में आता है। इसके अलावा एक लिमिटेड-वर्जन सुपरकार पोर्सिलेन कलेक्टर वर्जन भी उपलब्ध है। 


OnePlus Ace 3 Pro Specifications


OnePlus Ace 3 Pro में 6.78 इंच की 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2780×1264 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz, 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 100% DCI-P3 कलर गेमट है। डॉल्बी विजन वाली यह डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास Victus 2 के साथ आती है। OnePlus Ace 3 Pro में 6100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फोन IP65 रेटिंग के साथ आता है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। इस स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है।  यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14.1 पर काम करता है।  

कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus Ace 3 Pro के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX890 प्राइमरी कैमरा,  f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का Sony IMX355 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल Howe OV02B मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का Samsung S5K3P9 सेल्फी कैमरा दिया गया है। OnePlus ने Ace 3 Pro में अपने तियांगोंग कूलिंग सिस्टम का सेकेंड जनरेशन दिया है। इस नए सिस्टम में एक नया 9126 मिमी² 10,000 लेवल वीसी हीट डिसिपेशन एरिया शामिल है, जो पिछली जनरेशन की तुलना में 36 प्रतिशत सुधार लाता है। एआई ग्लोबल टेंप्रेचर कंट्रोल मैनेजमेंट बेहतर कूलिंग की एक और लेयर प्रदान करता है। इनोवेटिव ड्यूल गोल्डन गेमिंग एंटीना से स्टेबल गेमिंग अनुभव मिलता है।
Advertisement

OnePlus Ace 3 Pro में Adreno 750 GPU के साथ Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 12GB RAM, 16GB RAM और 24GB LPDDR5X RAM दी गई है। वहीं 256GB/512GB/1TB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.3 मिमी, चौड़ाई 75.27 मिमी, मोटाई 8.85 मिमी (ग्लास), 8.95  मिमी (लेदर), 8.69  मिमी (सिरेमिक), वजन 212 ग्राम (ग्लास), 207 ग्राम (लेदर) और 225 ग्राम (सिरेमिक) है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, Beidou, जीपीएस, GLONASS: G1 और टाइप सी पोर्ट दिया गया है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1,240x2,772 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.