OnePlus Ace 3 Pro की फोटो आई नजर, ब्लू और व्हाइट वेरिएंट का खुलासा, जानें सबकुछ

OnePlus Ace 3 Pro एक कर्व्ड कॉर्नर वाली OLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका 1.5K रिजॉल्यूशन है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 जून 2024 12:30 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3 Pro में 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,100mAh की बैटरी होगी।
  • OnePlus Ace 3 Pro में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • OnePlus Ace 3 Pro में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।

OnePlus Ace 3 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

Photo Credit: Weibo/纵有西风起

OnePlus कथित तौर पर चीनी बाजार में OnePlus Ace 3 Pro पर काम कर रहा है और इसका खुलासा कई रिपोर्ट्स में हो गया है। ऐसी संभावना है कि ब्रांड इस हफ्ते स्मार्टफोन का ऑफिशियल टीजर पेश कर सकता है। हालांकि, स्मार्टफोन की कुछ फोटो पहले ही वीबो पर नजर आ चुकी हैं, जिससे दो कलर ऑप्शन में इसके डिजाइन का पता चला। यहां हम आपको OnePlus Ace 3 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus Ace 3 Pro Specifications


एक वीबो यूजर ने OnePlus Ace 3 Pro की पहली झलक दिखाने वाली फोटो शेयर की हैं। हालांकि, इन फोटो की सटीकता की पुष्टि नहीं हुई। फिर भी फोटो में स्मार्टफोन व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में नजर आता है। Ace 3 Pro के रियर में एक राउंड कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है। OnePlus के हाल ही में आए फ्लैगशिप फोन से अलग Ace 3 Pro का कैमरा मॉड्यूल इसके साइड फ्रेम के साथ फ्यूज नहीं होता है। अन्य फोटो से पता चलता है कि स्मार्टफोन में फ्रंट की ओर एक कर्व्ड कॉर्नर वाली OLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका 1.5K रिजॉल्यूशन है।

OnePlus Ace 3 Pro की डिस्प्ले बेहतर आई प्रोटेक्शन प्रदान करेगी। इसमें डिस्प्ले क्वालिटी, ब्राइटनेस, आई कंफर्ट, लाइफस्पेन और स्मूथनेस में सुधार किया गया है, जिससे डिस्प्लेमेट A+ रेटिंग मिलती है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोटो में बाईं ओर एक अलर्ट स्लाइडर और दाईं ओर वॉल्यूम और पावर के लिए बटन का पता चलता है।

अफवाहों में दावा किया गया है कि Ace 3 Pro में 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,100mAh की बैटरी होगी। इसमें 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल तीसरा कैमरा है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  6. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.