OnePlus Ace 3 लॉन्च तारीख और कलर ऑप्शन का हुआ खुलासा, गीकबेंच पर आया नजर

OnePlus Ace 3 में 6.78-इंच की कर्व्ड-ऐज OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2023 15:16 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3 में 6.78-इंच की कर्व्ड-ऐज OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • OnePlus Ace 3 में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • OnePlus Ace 3 में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX890 कैमरा होगा।

OnePlus Ace 3 में 6.78-इंच की कर्व्ड-ऐज OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने OnePlus Ace 3 लॉन्च तारीख का आधिकारिक तौर पर खुलासा कर दिया है। ब्रांड चीन में 4 जनवरी 2:30 बजे (लोकल समय) पर इवेंट आयोजित करेगा। इसके अलावा कंपनी ने Ace 3 के कई पोस्टर्स भी जारी किए हैं, जिसमें कलर्स वेरिएंट्स का खुलासा हुआ है। इसके अलावा फोन गीकबेंच बैंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर भी लॉन्च से पहले नजर आया है। आइए OnePlus Ace 3 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus Ace 3 तीन कलर्स जैसे कि Star Black, Moon Sea Blue और Sand Gold मे आएगा। आपको बता दें कि समान डिवाइस ग्लोबल मार्केट में जनवरी 2023 में OnePlus 12R के नाम से दस्तक देगा। ग्लोबल मार्केट में फोन ब्लैक और ब्लू एडिशन में भी आएगा, लेकिन गोल्ड वेरिएंट नहीं मिलेगा।
Advertisement

ऐसा लगता है कि कंपनी आधिकारिक घोषणा से पहले गीकबेंच पर Ace 3 के परफॉर्मेंस को टेस्ट कर रही है। स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 पावर्ड फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1559 और मल्टी-कोर टेस्ट में 5044 स्कोर किया। लिस्टिंग से पता चला है कि फोन में 16GB RAM है और यह एंड्रॉइड 14 पर चलता है।


OnePlus Ace 3 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus Ace 3 में 6.78-इंच की कर्व्ड-ऐज OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 120Hz है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। वहीं रियर में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX890 कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा।

OnePlus Ace 3 में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं यह फोन LPDDR5x RAM और UFS 4.0 स्टोरेज से लैस होगा। इस फोन में 5,500mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगा। यह फोन 12GB RAM + 256GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB स्टोरेज मिलेगी। अन्य फीचर्स में IR ब्लास्टर, इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर काम करेगा।
Advertisement
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus Ace 3, OnePlus Ace 3 specifications

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.