6.7 इंच 1.5K डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी, Snapdragon 8+ Gen 1 चिप के साथ आएंगे OnePlus Ace 2 और Realme GT Neo 5!

Realme GT Neo 5 के लीक्ड स्पेसिफिकेशंस देखें तो इसमें 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले होगा जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 नवंबर 2022 12:28 IST
ख़ास बातें
  • दोनों ही स्मार्टफोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • दोनों फोन में 5000एमएएच बैटरी कैपिसिटी दी जा सकती है
  • कंपनी की ओर से अभी स्पेसिफिकेशंस की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है

OnePlus Ace (फोटो में) के बाद कंपनी अब OnePlus Ace 2 लॉन्च करने जा रही है।

OnePlus एक चाइनीज स्मार्टफोन ब्रैंड होते हुए भी प्रीमियम ब्रैंड्स में अपनी जगह बना चुकी है। कंपनी के स्मार्टफोन्स वैल्यू फॉर मनी बेस पर पेश किए जाते हैं जो कम दाम में फ्लैगशिप फीचर्स के साथ आते हैं। अब कंपनी का एक और फोन चर्चा में है जो जल्द ही लॉन्च भी किया जा सकता है। यह फोन है OnePlus Ace 2, जिसके बारे में अब लीक्स आने शुरू हो गए हैं। वहीं, इस फोन के साथ एक और चाइनीज ब्रैंड Realme भी अपनी Neo सीरीज का अगला एडिशन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। खबर तो यहां तक भी है कि दोनों ही स्मार्टफोन्स में गलाकाट प्रतियोगिता देखने को मिल सकती है। यानि कि दोनों स्मार्टफोन लगभग एक जैसे स्पेसिफिकेशंस के साथ आ सकते हैं। 

OnePlus Ace 2 कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन है जिसके बारे में एक ताजा अपडेट सामने आया है। वहीं, Realme की ओर से Realme GT Neo 4 के लॉन्च किए जाने की तैयारी की खबर है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि फोन GT Neo 4 नहीं बल्कि Realme GT Neo 5 के नाम से मार्केट में आएगा। इसकी वजह ये है कि 4 नम्बर को चीन में शुभ नहीं माना जाता है। एक टिप्स्टर ने स्मार्टफोन्स के बारे में एक ताजा खुलासा किया है। चुन नामक इस टिप्स्टर ने खुलासा किया है कि OnePlus Ace 2 के स्पेसिफिकेशंस और Realme GT Neo 5 के स्पेसिफिकेशंस एक जैसे होंगे, लेकिन जहां पर इनमें अंतर होगा, इसके बारे में भी टिप्स्टर ने बताया है 
Advertisement
 

OnePlus Ace 2 के संभावित स्पेसिफिकेशंस

OnePlus Ace 2 के बारे में अफवाह है कि इसमें 6.7 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले होगा। इसमें कर्व्ड एज देखने को मिलेंगे। साथ ही डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1.5K तक हो सकता है। फोन में Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट होगा और 16GB तक रैम देखने को मिल सकती है। इसमें 5000एमएएच बैटरी हो सकती है और 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस होगा जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर देखने को मिल सकता है। 
 

Realme GT Neo 5 के संभावित स्पेसिफिकेशंस

वहीं, बात Realme GT Neo 5 के लीक्ड स्पेसिफिकेशंस की करें तो इसमें 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले होगा जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। फोन में Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 12 जीबी रैम दी जा सकती है। इस फोन में भी 5000एमएएच बैटरी दिए जाने की संभावना है जिसके साथ में 150W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी होने की बात कही गई है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन लेंस, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  2. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  2. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  4. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  5. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  6. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  7. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  8. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  10. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.