50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ OnePlus Ace 2 के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक, जानें क्या होने वाला है खास

वनप्लस ने आज कन्फर्म किया है कि 4 जनवरी को चीन में वनप्लस 11 को पेश किया जाएगा। चीनी मैन्युफेक्चरर OnePlus Ace 2 पर भी काम कर रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2022 17:34 IST
ख़ास बातें
  • चीनी मैन्युफेक्चरर OnePlus Ace 2 पर भी काम कर रही है।
  • OnePlus Ace 2 कर्व्ड-एज डिस्प्ले और सेंटर में पंच-होल के साथ आएगा।
  • OnePlus 11, 4 जनवरी को लॉन्च होने के लिए तैयार है।
वनप्लस ने आज कन्फर्म किया है कि 4 जनवरी को चीन में वनप्लस 11 को पेश किया जाएगा। चीनी मैन्युफेक्चरर OnePlus Ace 2 पर भी काम कर रही है। इसी को रिब्रांड किया जाएग। रिब्रांडिंग के बाद इस फोन को ग्लोबल मार्किट में OnePlus 11R का नाम दिया जाएगा। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Ace 2 की कुछ स्पेसिफिकेशन्स शेयर की है। 

सोर्स के अनुसार, OnePlus Ace 2 कर्व्ड-एज डिस्प्ले और सेंटर में पंच-होल के साथ आएगा। इसमें OLED पैनल के साथ 1.5K रिजोल्यूशन दिया जा सकता है। OnePlus Ace 2 में स्नैपड्रैगन 8 प्लस जनरेशन 1 चिपसेट और 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। फोटोग्राफी के लिए, इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। 

लीक में इस फोन के लॉन्च टाइम को लेकर किसी टाइमफ्रेम को लेकर कोई जानकारी नहीं है। जहां OnePlus 11, 4 जनवरी को लॉन्च होने के लिए तैयार है। वहीं,  Ace 2 मार्किट में इसके बाद कभी आ सकता है। डिवाइस को OnePlus 11R के नाम से ग्लोबल मार्किट में रिब्रांड किया जा सकता है। 

अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, डिवाइस में 6.67-इंच की AMOLED स्क्रीन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। सेल्फीज के लिए, इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा और 50MP (Sony IMX890) + 8MP (अल्ट्रा-वाइड) + 2MP ट्रिप्पल कैमरा यूनिट दी गई है। Ace 2 में 16 GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज दी जा सकती है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह Android 13 OS के साथ प्रीलोडेड और ColorOS 13 के साथ की बाजार में आ सकता है। सिक्योरिटी के लिए, Ace 2 में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। 

चीनी बाजार में, OnePlus Ace 2 की प्रतिस्पर्धा Realme GT Neo 4, iQOO Neo 7 Racing Edition और Redmi K60 Pro से हो सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 India Launch: हाई-एंड गेमिंग से लेकर 9000mAh बैटरी तक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  2. WhatsApp पर पेरेंट मैनेज अकाउंट क्या है? जानें कैसे करें सेटअप
  3. Lava Bold N2 Pro भारत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70 vs OnePlus 15R: देखें कौन सा है बेस्ट?
  5. Vivo X300 Ultra Launched: एक नहीं, दो 200MP कैमरों के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत
  6. OnePlus 13s की गिरी कीमत, 50MP कैमरा वाले फोन को इतने सस्ते में खरीदें
  7. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord 6 India Launch: हाई-एंड गेमिंग से लेकर 9000mAh बैटरी तक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  2. WhatsApp पर पेरेंट मैनेज अकाउंट क्या है? जानें कैसे करें सेटअप
  3. Lava Bold N2 Pro भारत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70 vs OnePlus 15R: देखें कौन सा है बेस्ट?
  5. OnePlus 13s की गिरी कीमत, 50MP कैमरा वाले फोन को इतने सस्ते में खरीदें
  6. 13000mAh बैटरी, 13MP कैमरा से लैस Vivo Pad 6 Pro लॉन्च, जानें क्या है खास
  7. Vivo X300 Ultra Launched: एक नहीं, दो 200MP कैमरों के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत
  8. Vivo X300s Launched: 200MP कैमरा और 7100mAh बैटरी के साथ आया नया कैमरा-सेंट्रिक फोन, जानें कीमत
  9. घर में 150-इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा, XElectron ने भारत में लॉन्च किया पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर
  10. Vivo X300s में मिलेगा 200MP कैमरा और 144Hz डिस्प्ले, लॉन्च से ठीक पहले कन्फर्म हुए स्पेसिफिकेशन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.