48MP कैमरा वाले OnePlus 9, OnePlus 9R की सेल आज, 3 हजार रुपये तक की मिल रही है छूट

OnePlus 9 और OnePlus 9R प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं। इनमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 800 सीरीज़ प्रोसेसर, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे दमदार फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2021 13:32 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 9 और OnePlus 9R में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • वनप्लस 9 की कीमत 49,999 रुपये से शुरू होती है
  • वनप्लस 9आर की कीमत 39,999 रुपये से शुरू होती है

OnePlus 9R की भारत में शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है

OnePlus 9 और OnePlus 9R स्मार्टफोन की सेल भारत में आज पहली बार आयोजित की जाने वाली है, जो कि दोपहर 12 बजे से Amazon Prime और Red Cable Club सदस्यों के लिए शुरू होने वाली है। वनप्लस 9 जहां मिड-टायर वेरिएंट है, वहीं वनप्लस 9आर स्मार्टफोन सीरीज़ का बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन है। इसके अलावा OnePlus 9 Pro इस सीरीज़ का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन है। वनप्लस 9 और वनप्लस 9आर स्मार्टफोन प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन्स से लैस है, जैसे कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 800 सीरीज़ प्रोसेसर, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट आदि। इस फोन में दो रैम व स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन और कई कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
 

OnePlus 9, OnePlus 9R: Price in India, sale offers

OnePlus 9 फोन के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है। वहीं, फोन का 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है। फोन विंटर मिस्ट, आर्कटिक स्काई और एस्ट्रल ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। वहीं, दूसरी ओर OnePlus 9R फोन के 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 39,999 रुपये और 12GB + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 43,999 रुपये है। वनप्लस 9आर को कार्बन ब्लैक और लेक ब्लू कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा।
Advertisement

वनप्लस 9 और वनप्लस 9आर दोनों ही फोन की सेल Amazon पर दोपहर 12 बजे Amazon Prime सदस्यों के लिए शुरू होने वाली है। नॉन-प्राइम ग्राहक कल यानी 15 अप्रैल दोपहर 12 बजे से यह फोन खरीद सकेंगे। ठीक इसी तरह Red Cable Club सदस्य इन दोनों ही फोन को OnePlus की वेबसाइट या फिर OnePlus Store ऐप के माध्यम दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं।

Amazon और OnePlus.in वेबसाइट SBI बैंक क्रेडिट कार्ड व ईएमआई ट्रांसजेक्शन के जरिए वनप्लस 9 फोन पर 3,000 रुपये की छूट दे रही हैं, वहीं वनप्लस 9आर फोन पर 2,000 रुपये की छूट दे रही हैं। इसके अलावा, OnePlus.in चुनिंदा American Express कार्ड्स पर 10 प्रतिशत का कैशबैक दे रही है। वहीं 14 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच SBI क्रेडिट कार्ड पर छह महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प दे रही है।
Advertisement
 

OnePlus 9 specifications

डुअल सिम (नैनो) वनप्लस 9 Android 11 पर आधारित OxygenOS 11 पर काम करता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 402 ppi पिक्सल डेंसिटी और 1,100 nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करने वाले 6.55 इंच फुल एचडी+ (2400 x 1080 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। डिस्प्ले पैनल HDR 10+, sRGB और P3 सपोर्ट करता है और साथ ही 3D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। OnePlus 9 में Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट मिलता है, जो 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के लिए फोन X60 5G मॉडम-आरएफ सिस्टम से लैस आता है।

OnePlus 9 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 48 मेगापिक्सल एफ/1.8 अपर्चर वाले 48 मेगापिक्सल Sony IMX689 प्राइमरी सेंसर से लैस आता है। सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX766 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल है। तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम लेंस से लैस है। रियर कैमरा मॉड्यूल Hasselblad ब्रांडिंग के साथ आता है। कंपनी ने कैमरा ऐप में खास Hasselblad Pro मोड भी जोड़ा है, जिसमें फोटोग्राफी के लिए कई एडवांस सेटिंग्स मौजूद हैं। कैमरा 30/60fps पर 4K वीडियो और 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। इसमें 480fps पर 720p और 240fps पर 1080p सुपर स्लो-मोशन वीडियो भी रिकॉर्ड की जा सकती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल Sony IMX471 सेंसर मिलता है।
Advertisement

फोन की स्टोरेज को बढ़ाया नहीं जा सकता है। OnePlus 9 में 4,500mAh क्षमता की बैटरी दी गई है, जो 65W फास्ट चार्जिंग (Warp Charge 65T) सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी शुन्य से 100 प्रतिशत तक मात्र 29 मिनट में चार्ज हो सकती है। फोन 15W Qi वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, लेकिन यह तकनीक फिलहाल नॉर्थ अमेरिका और यूरोप तक सीमित है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, 2x2 MIMO, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, NFC, GPS (L1+L5 डुअल बैंड), GLONASS, Galileo (E1+E5a डुअल बैंड), Beidou, A-GPS विकल्प मिलते हैं। दुर्भाग्य से फोन में 3.5mm हेडफोन पोर्ट की मौजूदगी नहीं है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, नॉयस कैंसलेशन सपोर्ट, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट भी शामिल हैं। इसका डायमेंशन 160x73.9x8.1mm और वज़न 183 ग्राम है।
 

OnePlus 9R specifications

डुअल सिम (नैनो) वनप्लस 9आर Android 11 पर आधारित OxygenOS 11 पर काम करता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपल रेट वाले वाले 6.5 इंच FHD+ (2400 x 1080 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। डिस्प्ले पैनल HDR 10+ सर्टिफाइड है और 3D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। OnePlus 9R में Qualcomm Snapdragon 870 चिपसेट मिलता है, जिसे X55 5G मॉडल, 12GB तक रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
Advertisement

OnePlus 9R में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो एफ/1.7 अपर्चर, OIS और EIS सपोर्ट वाले 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर से लैस आता है। सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर और 123 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 16 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल है। तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और चौथा 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम लेंस है। कैमरा 30/60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। इसमें 480fps पर 720p और 240fps पर 1080p सुपर स्लो-मोशन वीडियो भी रिकॉर्ड की जा सकती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल Sony IMX471 सेंसर मिलता है।

फोन की स्टोरेज को बढ़ाया नहीं जा सकता है। OnePlus 9R में 4,500mAh क्षमता की बैटरी दी गई है, जो 65W फास्ट चार्जिंग (Warp Charge 65T) सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, 2x2 MIMO, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, NFC, GPS (L1+L5 डुअल बैंड), GLONASS, Galileo (E1+E5a डुअल बैंड), Beidou, A-GPS विकल्प मिलते हैं। दुर्भाग्य से फोन में 3.5mm हेडफोन पोर्ट की मौजूदगी नहीं है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, नॉयस कैंसलेशन सपोर्ट, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट भी शामिल हैं। इसका डायमेंशन 161x74.1x8.4mm और वज़न 189 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good ergonomics
  • Competent ultra-wide camera
  • Vivid 120Hz display
  • Speedy overall performance
  • Bad
  • Lacks IP rating, wireless charging
  • Average selfie camera
  • No OIS for main camera
  • Plastic frame instead of metal
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good
  • Vivid 120Hz display
  • 65W fast charging
  • Good overall performance
  • Bad
  • No IP rating
  • Low-light camera performance could be better
  • Gets a bit warm when stressed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  4. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  5. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  9. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  10. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  4. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  5. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  6. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  7. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  8. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.