OnePlus 8T के 14 अक्टूबर को लॉन्च होने का दावा, ये हो सकती हैं खूबियां

दावा किया गया है कि OnePlus 8T अगले महीने 14 अक्टूबर को लॉन्च होगा। टिपस्टर ने यह भी बताया है कि चल रही महामारी के कारण इसके लॉन्च में विलंब हो सकते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 सितंबर 2020 15:07 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 8T को 14 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है
  • OnePlus 8 सीरीज़ के मुकाबले अलग कैमरा सेटअप डिज़ाइन के साथ आ सकता है
  • स्पेसिफिकेशन को लेकर पहले भी मिल चुकी हैं कई जानकारियां

OnePlus 8T में 8 सीरीज़ के मुकाबले अलग कैमरा सेटअप हो सकता है

OnePlus 8T को अब 14 अक्टूबर को लॉन्च करने की अफवाह है। इससे पहले, इस महीने के अंत में या अक्टूबर की शुरुआत में फोन लॉन्च होने की उम्मीद थी, लेकिन नए अफवाह से पता चलता है कि कोरोनोवायरस महामारी के कारण फोन के लॉन्च में थोड़ी देरी हो सकती है। बड़ा कारण उत्पादन का प्रभावित होने बताया जा रहा है। OnePlus 8T में OnePlus 8 सीरीज़ की तुलना में एक अलग कैमरा सेटअप डिज़ाइन होने की सूचना है। आगामी फोन को स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है और इसमें 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

MySmartPrice ने टिप्सटर ईशान अग्रवाल द्वारा दी गई जानकारी को साझा करते हुए कहा है कि OnePlus 8T अगले महीने 14 अक्टूबर को लॉन्च होगा। टिपस्टर ने यह भी बताया है कि चल रही महामारी के कारण इसके लॉन्च में विलंब हो सकते हैं। कुल मिला कर वनप्लस 8टी पिछले साल लॉन्च हुई टी-सीरीज़ की तुलनी देर से लॉन्च होगा। याद दिला दें कि OnePlus 7T को सितंबर में लॉन्च किया गया था। लॉन्च इवेंट को लेकर वनप्लस की ओर से कोई घोषणा नहीं की गई है। स्थिति को देखते हुए यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि OnePlus अपने आगामी इवेंट को भी वर्चुअली आयोजित करेगी।
Advertisement
 

OnePlus 8T specifications (expected)

हाल ही में फोन के रेंडर्स के साथ स्पेसिफिकेशन लीक हुए थे, जिसके अनुसार, फोन में 6.55 इंच डिस्प्ले के साथ फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। पिछले रिपोर्ट में दावा किया गया था कि यह फोन स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ दो कॉन्फिग्रेशन दिए जाएंगे एक 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और दूसरा 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज। इसके अलावा, यह भी दावा किया गया था कि फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा, इसके साथ 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया जाएगा। वहीं, अंत में एक 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट सेंसर भी इस कैमरा सेटअप का हिस्सा होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस 8टी फोन में 32 मेगापिक्सल कैमरा दिया जाएगा, जो कि होल-पंच कटआउट के साथ स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित होगा।

इसके अलावा, माना जा रहा है कि फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। यह फोन एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS 11 पर काम कर सकता है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, design
  • 120Hz, AMOLED display
  • Very good overall performance
  • Very fast charging
  • Decent cameras
  • Bad
  • Still no IP rating, wireless charging
  • Average low-light video performance
  • A bit chunky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.