OnePlus 8T में मिलेगा 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला 6.55 इंच डिस्प्ले

OnePlus के सीईओ ने यह भी कहा कि OnePlus 8T स्मार्टफोन 2.5D फ्लैक्सिबल पैनल के साथ आएगा। एग्जिक्यूटिव ने जानकारी देते हुए बताया कि रेगुलर पैनल की तुलना में 2.5D फ्लैक्सिबल स्क्रीन इम्प्रूव लाइट पर्मीअबिलिटी और मैक्सिमम 1100 निट्स ब्राइटनेस प्रदान करती है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 23 सितंबर 2020 16:59 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 8T फोन 2.5D फ्लैक्सिबल पैनल के साथ आएगा
  • वनप्लस 8टी में 91.1 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया जाएगा
  • फोन 14 अक्टूबर को होगा लॉन्च

OnePlus के सीईओ का कहना है कि OnePlus 8T के साथ स्मूथ डिस्प्ले एक्सपीरियंस प्राप्त होगा

OnePlus 8T स्मार्टफोन को लेकर पुष्टि कर दी गई है कि इस फोन मे 6.55 इंच डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। कंपनी के सीईओ Pete Lau ने पब्लिकेशन को जानकारी देते हुए बताया कि वनप्लस 8टी के साथ कंपनी पहली बार 2.5D प्लैक्सिबल पैनल का इस्तेमाल कर रही है। इसके अलावा, एग्जिक्यूटिव ने यह भी बताया कि इस हैंडसेट का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 9.9 प्रतिशत होगा। लाउ का यह भी दावा है कि वनप्लस 8टी की स्क्रीन में इंडस्ट्री की सबसे हाईएस्ट कलर एक्यूरेसी इस्तेमाल की जाएगी।

OnePlus के सीईओ Pete Lau ने TechRadar को आगामी OnePlus 8T स्मार्टफोन के डिस्प्ले की जानकारी दी। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि इस स्मार्टफोन में 6.55 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा, जो कि इसके पिछले वर्ज़न OnePlus 8 में भी दिया गया था। सबसे बड़ा बदलाव जो इस फोन में मिलने वाला है, वो है इसका रिफ्रेश रेट। जहां वनप्लस 8 में Fluid एमोलेड डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया था, वहीं वनप्लस 8टी में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट शामिल होगा। लाउ का कहना है कि इस हैंडसेट के साथ स्मूथ डिस्प्ले एक्सपीरियंस प्राप्त होगा। यही नहीं, इसके साथ ही यह व्यूविंग और गेमिंग एक्सपीरियंस में भी बड़े स्तर पर इम्प्रूवमेंट लेकर आएगा।
Advertisement

लाउ ने यह भी कहा कि वनप्लस 8टी स्मार्टपोन 2.5D फ्लैक्सिबल पैनल के साथ आएगा। एग्जिक्यूटिव ने जानकारी देते हुए बताया कि रेगुलर पैनल की तुलना में 2.5D फ्लैक्सिबल स्क्रीन इम्प्रूव लाइट पर्मीअबिलिटी और मैक्सिमम 1100 निट्स ब्राइटनेस प्रदान करती है। इसके अलावा, वनप्लस 8टी डिस्प्ले में 91.1 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया जाएगा, जो कि OnePlus 8 Pro (90.8 प्रतिशत) और  OnePlus 8 (88.7 प्रतिशत) था। वनप्लस नॉर्ड 86.7 प्रतिशत के साथ आया था।

सीईओ का यह भी कहना है कि वनप्लस 8टी स्क्रीन “the highest colour accuracy possible across the industry” प्रदान करेगा। इसका मतलब यह है कि नए स्मार्टफोन की तस्वीरों में ज्यादा डिटेलिंग व शार्पनेस देखने को मिलेगी।
Advertisement

आपको बता दें, हाल ही में टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने फोन के कथित स्पेसिफिकेशन आप कीमत की जानकारी लीक की थी। ट्वीट में टिप्सटर ने दावा किया कि इस स्मार्टफोन में 6.55 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा। टिप्सटर ने फोन की कथित यूरोपियन कीमत भी साझा की। फोन को लेकर दावा किया गया है कि यह 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट और 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उफलब्ध होगा।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, design
  • 120Hz, AMOLED display
  • Very good overall performance
  • Very fast charging
  • Decent cameras
  • Bad
  • Still no IP rating, wireless charging
  • Average low-light video performance
  • A bit chunky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • Bad
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4510 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.