OnePlus 8T Cyberpunk 2077 Limited Edition अनोखे बैक पैनल के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

OnePlus 8T Cyberpunk 2077 Limited Edition के 128 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,999 (लगभग 44,500 रुपये) है। इस फोन की प्री-बुकिंग चीन में शुरू हो चुकी है, जबकि सेल 11 नवंबर से शुरू होगी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 2 नवंबर 2020 16:53 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 8T Cyberpunk 2077 Limited Edition में दिया गया है बड़ा कैमरा पैनल
  • वनप्लस 8टी साइबरपंक 2077 लिमिटेड एडिशन सिंगल कॉन्फिग्रेशन में आया है
  • कैमरा मॉड्यूल पर Cyberpunk 2077 की ब्रांडिंग दी गई है

OnePlus 8T Cyberpunk 2077 Limited Edition के स्पेसिफिकेशन रेगुलर वनप्लस 8टी की तरह ही हैं।

OnePlus 8T Cyberpunk 2077 Limited Edition को चीन में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि रेगुलर OnePlus 8T के लिए अनोखा डिज़ाइन लेकर आया है। इस वेरिएंट के पिछले हिस्से पर बड़ा कैमरा मॉड्यूल फीचर किया गया है, जो कि फोन के पूरे ऊपरी हिस्से को कवर करता है। हालांकि, कैमरा कॉन्फिग्रेशन वनप्लस 8टी जैसा ही हैं। मॉड्यूल के बैक पैनल पर Cyberpunk 2077 की ब्रांडिंग दी गई है, जो कि CD Projekt Red का बहु प्रतिक्षित नया गेम है। वनप्लस 8टी साइबरपंक 2077 लिमिटेड एडिशन यैलो और ब्लैक एक्सेंट्स से कवर है। इस फोन में आपको सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन प्राप्त होगा।
 

OnePlus 8T Cyberpunk 2077 Limited Edition price

वनप्लस 8टी साइबरपंक 2077 लिमिटेड एडिशन के 128 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,999 (लगभग 44,500 रुपये) है। इस फोन की प्री-बुकिंग चीन में शुरू हो चुकी है, जबकि सेल 11 नवंबर से शुरू होगी। फिलहाल, OnePlus ने यह सार्वजनिक नहीं किया है कि चीन से बाहर इस स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में कब पेश किया जाएगा और न ही इसकी कीमत व उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी दी है।  
 
 

OnePlus 8T Cyberpunk 2077 Limited Edition specifications

OnePlus 8T Cyberpunk 2077 Limited Edition के स्पेसिफिकेशन रेगुलर वनप्लस 8टी की तरह ही हैं। डुअल-सिम OnePlus 8T Cyberpunk 2077 Limited Edition स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित HydrogenOS पर चलता है। इसमें 6.55 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। यह 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 402 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी के साथ आता है। वनप्लस 8टी में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 12 जीबी LPDDR4X रैम दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 8टी साइबरपंक 2077 लिमिटेड एडिशन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह Sony IMX586 सेंसर है। इसके साथ अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। सेल्फी कैमरे को होल-पंच कटआउट में जगह मिली है। यहां पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर है।
Advertisement

OnePlus 8T की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी तक जाती है। यह यूएफसी 3.1 स्टोरेज है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, एनएफसी, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। वनप्लस 8टी की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 65 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वनप्लस 8टी का डाइमेंशन 160.7x74.1x8.4 मिलीमीटर है और वज़न 188 ग्राम।

एस्थेटिक्स की बात करें, तो वनप्लस 8टी साइबरपंक 2077 लिमिटेड एडिशन बाहर की तरफ से साइबरपंक गेम थीम के साथ आता है, जिसमें पीछे की तरफ ब्लैक कार्बन फिनिश के साथ दो ग्लॉसी पैनल दिए गए हैं। फोन के पिछले हिस्से पर काफी Cyberpunk 2077 ब्रांडिंग दी गई है। यह फोन प्री-लोडेड थीम के साथ आता है, जो कि साइबरपंक एस्थेटिक्स के अनुरूप ही है। इसके अलावा इसमें कुछ ऑडियो बदलाव भी किया गया है, जो कि साइबरपंक थीम अनुभव प्रदान करते हैं। फोन का रिटेल बॉक्सस ब्लैक और यैलो टेक्स्ट के साथ आता है, हालांकि फोन का पावर केबल और चार्जर थीम के अनुसार नहीं है यह रेगुलर रेड और व्हाइट कलर के साथ आते हैं। फोन बॉक्स में आपको एक केस भी मिलेगा। रिटेल बॉक्स के अंदर नाइट सिटी का मैप दिया गया है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, design
  • 120Hz, AMOLED display
  • Very good overall performance
  • Very fast charging
  • Decent cameras
  • Bad
  • Still no IP rating, wireless charging
  • Average low-light video performance
  • A bit chunky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.