OnePlus 8 सीरीज़ के लिए लॉन्च हो सकते हैं कई नए प्रोटेक्टिव केस, रेंडर हुए लीक

OnePlus 8 खरीदारों के लिए चुनने के लिए कई विकल्प होंगे। सयान फिनिश के साथ सैंडस्टोन केस के अलावा, वनप्लस 8 के खरीदारों के पास चुनने के लिए एक सैंडस्टोन पर्पल केस भी होगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2020 10:01 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 8 Pro के लिए आ सकता है एक नया सयान रंग का केस
  • वनप्लस 8 के खरीदारों के पास होंगे कई नए विकल्प
  • 14 अप्रैल को होगा वनप्लस लॉन्च इवेंट

OnePlus 8 Series 14 अप्रैल को लॉन्च होगी

OnePlus 8 Series के लॉन्च में अब दो हफ्तों से कम समय बचा है। कंपनी यह घोषित कर चुकी है कि वनप्लस 8 सीरीज़ 14 अप्रैल को लॉन्च की जाएगी। संभवतः इस स्मार्टफोन सीरीज़ के साथ वनप्लस Warp Charge 30 वायरलेस चार्जर और नए OnePus Bullet Wireless Z हेडफोन भी लॉन्च कर सकती है। अब लेटेस्ट लीक से ऐसा प्रतीत होता है कि वनप्लस ने आगामी OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro के लिए प्रोटेक्टिव केस का एक पूरा सेट भी तैयार किया हुआ है। कंपनी ने इस साल भी सिग्नेचर सैंडस्टोन केस को बरकरार रखा हुआ है, लेकिन इस बार इस केस को कुछ चमकीले रंगों के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा वनप्लस कई अन्य फिनिश वाले केस भी पेश करेगी, जिसमें नायलॉन, कार्बन फाइबर और प्लास्टिक फिनिश शामिल होंगी।

GSMArena के द्वारा साझा किए वनप्लस 8 सीरीज़ केस के रेंडर चर्चित लीक्सटर Ivan Blass द्वारा लीक किए गए हैं।। OnePlus 8 Pro खरीदारों के लिए कंपनी क्लासिक सैंडस्टोन केस पेश करेगी। दिलचस्प बात यह है कि पहली बार यह सैंडस्टोन केस दो रंगों में उपलब्ध होगा - एक काला और एक नया रंग, जो सयान शेड में होगा। इसके अलावा एक कार्बन केस भी होगा, जो केवलार फिनिश के साथ आएगा।

ऐसा प्रतित होता है कि OnePlus 8 खरीदारों के लिए चुनने के लिए कई विकल्प होंगे। सयान फिनिश के साथ सैंडस्टोन केस के अलावा, वनप्लस 8 के खरीदारों के पास चुनने के लिए एक सैंडस्टोन पर्पल केस भी होगा। इसके अलावा एक पारदर्शी क्लियर केस और काले रंग में एक नया नायलॉन फाइबर केस भी उपलब्ध होगा।

वनप्लस 8 सीरीज़ 14 अप्रैल को आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो जाएगी। बता दें कि इसमें Snapdragon 865 चिपसेट, LPDDR5 रैम और UFS 3.0 स्टोरेज शामिल होने की पुष्टि हो चुकी है। लीक के अनुसार, OnePlus 8 Pro में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा और यह 30W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा, जबकि OnePlus 8 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आएगा। इसके अलावा, दोनों फोन में एक 120Hz डिस्प्ले दिया जाएगा, जो एक बड़ा अपग्रेड होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  2. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  3. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  4. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
  5. Motorola Edge 70 Max vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60 हजार में कौन सा है बेस्ट
  6. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  2. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  4. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  5. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  6. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  7. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  8. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
  9. iPhone 18 Pro Max के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक में कंफर्म, आ रहा बड़ा अपग्रेड!
  10. ₹5 की शुरुआती टिकट के साथ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.