OnePlus 8 Pro की सेल आज एक बार फिर, अमेज़न और वनप्लस की साइट पर होगी बिक्री

OnePlus 8 Pro की कीमत की बात करें, तो इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है।

OnePlus 8 Pro की सेल आज एक बार फिर, अमेज़न और वनप्लस की साइट पर होगी बिक्री

दोपहर 12 बजे शुरू होगी सेल

ख़ास बातें
  • OnePlus 8 Pro में 48 मेगापिक्सल के दो कैमरे मौजूद हैं
  • सिटी कार्ड पर होगी 10 प्रतिशत की सेविंग
  • वनप्लस 8 प्रो स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से है लैस
विज्ञापन
OnePlus 8 Pro एक बार फिर भारत में फ्लैश सेल के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन की बिक्री Amazon.in और OnePlus.in के माध्यम से दोपहर 12 बजे शुरू होगी। कोविड-19 संकट के दौरान प्रोडक्शन में आई देरी की वजह से यह फोन फ्लैश सेल के द्वारा ही बेचा जा रहा है। OnePlus 8 स्मार्टफोन की बिक्री में पिछले हफ्ते से ही बदलाव लाया गया है, जिसे अब ओपन सेल में बेचा जा रहा है। हालांकि, वनप्लस 8 प्रो की ओपन सेल में अभी समय है। प्रमुख फीचर्स की बात करें, तो वनप्लस 8 प्रो में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ 48 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं।
 

OnePlus 8 Pro price in India, sale, more

OnePlus 8 Pro की कीमत की बात करें, तो इसके 8  जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है। फोन की बिक्री Amazon.in और OnePlus.in के माध्यम से दोपहर 12 बजे शुरू होगी। अमेज़न ऑफर में आपको सिटी डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत की सेविंग मिलेगी, इसके अलावा Amazon Pay के जरिए 1,000 रुपये का कैशबैक भी प्राप्त होगा। यही नहीं 6,000 रुपये का जियो बेनेफिट और कई बैंक्स पर 12 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी मिलेगा। वनप्लस पर जियो बेनेफिट लिस्ट किया गया है।

वनप्लस 8 प्रो फोन आपको ग्लेशियल ग्रीन, ओनेक्स ब्लैक और अल्ट्रामरीन ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
 
 

OnePlus 8 Pro specifications, features

वनप्लस 8 प्रो हैंडसेट अलर्ट स्लाइडर के साथ आता है। इसकी मदद से आप आसानी से रिंगटोन अलर्ट्स को टर्न ऑफ कर सकते हैं। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।

डुअल-सिम (नैनो) OnePlus 8 Pro एंड्रॉयड 10 आधारित ऑक्सीजनओेएस पर चलता है। फोन में 6.78 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x3168 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 19.8:9 आस्पेक्ट रेशियो और 3डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी और 12 जीबी LPDDR5 रैम दिए गए हैं।

OnePlus 8 Pro चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह Sony IMX689 सेंसर है। यह एफ/1.78 लेंस और ऑप्टिकल इमेज़ स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। प्राइमरी कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। यह एफ/2.44 टेलीफोटो लेंस से लैस है। तीसरा कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.2 अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 5 मेगापिक्सल का “Color Filter” कैमरा सेंसर भी है। यह आर्टिस्टिक लाइटिंग इफेक्ट्स और फिल्टर्स लेकर आएगा। स्मार्टफोन 3x हाइब्रिड सपोर्ट और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता से लैस है।

सेल्फी के लिए OnePlus 8 Pro में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर है। यह एफ/ 2.45 अपर्चर वाला कैमरा है।

वनप्लस 8 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी और 256 जीबी है। दोनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, फ्लिकर डिटेक्ट सेंसर, फ्रंट आरजीबी सेंसर, लेज़र सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

OnePlus ने अपने इस फोन में 4,510 एमएएच की बैटरी दी है। OnePlus 8 Pro की बैटरी वार्प चार्ज 30टी और Warp Charge 30 Wireless को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 165.3x74.35x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 199 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • कमियां
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4510 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन!
  2. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. OnePlus N6x में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, इस महीने होगा लॉन्च
  4. Ola-Uber-Rapido ड्राइवर की मनमानी से परेशान? अब राइड कैंसल करने पर लगेगा भारी जुर्माना
  5. CJP Protest: बिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप को सरकार ने किया बैन, जानें क्या था खतरा!
  6. Moto Pad 70 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  7. Pixel Watch 5 में मिलेगी 3GB रैम, Qualcomm की चिप! गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में खुलासा
  8. Honda ने भारत में पेश किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स, रेंज
  9. Apple का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है iPhone 18 Pro Max
  10. CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने पहने स्मार्ट ग्लासेस!, जानें क्या हैं इस टेक्नोलॉजी के मायने?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »