OnePlus 8, OnePlus 8 Pro को मिला बग फिक्स और सुधार के साथ मिला OxygenOS Open Beta 5

OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन को Android 11 आधारित OxygenOS Open Beta 5 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह स्मार्टफोन इस साल अप्रैल महीने में लॉन्च हुआ था, जिसे अब OxygenOS के लिए ओपन बीटा प्रोग्राम के लिए नया सॉफ्टवेयर पैकेज मिलना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2020 16:53 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 8 सीरीज़ के लिए ज़ारी हुआ OxygenOS Open Beta 5
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर पर काम करते हैं दोनों फोन
  • वनप्लस 8 सीरीज़ में शामिल हैं OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro

दिसंबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच से लैस है ये अपडेट

OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन को Android 11 आधारित OxygenOS Open Beta 5 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह स्मार्टफोन इस साल अप्रैल महीने में लॉन्च हुआ था, जिसे अब OxygenOS के लिए ओपन बीटा प्रोग्राम के लिए नया सॉफ्टवेयर पैकेज मिलना शुरू हो गया है। इस अपडेट को उन यूज़र्स के लिए ओवर-द-एयर (ओटीए) रोलआउट किया जा रहा है जो ओपन बीटा पाथ पर हैं। नया सॉफ्टवेयर पैकेज अपने साथ कुछ बग फिक्स व समस्याओं का सुधार लेकर आया है। इसके साथ कुछ फीचर्स में सुधार किया है। इसमें एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी शामिल है।  

नए सॉफ्टवेयर पैकेज का ऐलान OnePlus द्वारा कम्युनिटी फोरम पर किया गया है। OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro के लिए जो यूज़र्स पहले से ही OxygenOS Open बीटा प्रोग्राम पर हैं, उन्हें ओपन बीटा 4 ओटीए के माध्यम से प्राप्त होगा। हालांकि, जो यूज़र्स स्टेबल सॉफ्टवेयर पाथ पर हैं, वह इस ओपन बीटा प्रोग्राम को जॉइन कर सकते हैं।

नया सॉफ्टवेयर पैकेज मोटे-मोटे तौर पर मैसेज, वॉल्यूम एडजस्टमेंट, स्पीकर फंक्शनैलिटी और ब्लूटूथ कॉल कनेक्टिविटी जैसी समस्याओं को कवर करने वाले विभिन्न फ़िक्सेस को कवर करता है। इसके अलावा इसमें ऐप स्टार्ट-अप स्पीड, दिसंबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के लिए अपडेट, फ्रंट कैमरे के लिए नए एनीमेशन इफेक्ट और गेम स्पेस टूल के अंदर गेम के पिछले 30 सेकेंड के गेमम को रिकॉर्ड करने के लिए ‘Rewind Recording' आदि ऑप्टिमाइज़ेशन शामिल हैं।

यकिनन ओपन बीटा सॉफ्टवेयर रेगुलर सॉफ्टवेयर पाथ की तुलना में बग्स और समस्याओं के लिए कम स्टेबल और इसका इस्तेमाल केवल एडवांस यूज़र्स को ही करना चाहिए, जो कि किसी भी समस्या से निपटने के लिए सक्षम व इच्छुक हों। ओपन बीटा सॉफ्टवेयर यूज़र्स एक्सपेरिमेंटल फीचर्स को एक्सेस करने की इज़ाजत देता है, वो भी स्टेबल सॉफ्टवेयर के व्यापक रोलआउट से पहले। कई बार एंड्रॉयड के नए वर्ज़न का एक्सेस भी पहले प्राप्त हो जाता है।

वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो दोनों ही स्टेबल और ओपन बीटा सॉफ्टवेयर पाथ पर एंड्रॉयड 11 के साथ काम करते हैं। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर मौजूद है और भारत में इनकी कीमत क्रमश: 39,999 और 54,999 रुपये है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • Bad
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • Bad
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4510 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने बिजली बचाने वाला नया AC किया लॉन्च, पावरफुल कम्प्रेसर से लैस, जानें कीमत
  2. Toshiba ने लॉन्च किए 55-100 इंच डिस्प्ले वाले Z670SP MiniLED टीवी, गजब के हैं फीचर्स, जानें
  3. लड़खड़ाया, टकराया, फिर भी जीता - Honor के रोबोट ने तोड़ा इंसानों का वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  4. WhatsApp भी हुआ पेड? लॉन्च हुआ Plus प्लान, मिलेंगे कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स!
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया Central AC, AI तय करेगा कितनी कूलिंग की जरूरत!
  6. Google के Pixel फोन की कीमत हुई आधे से भी ज्यादा कम, मिल रहा 23 हजार रुपये सस्ता
  7. 13 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Pop X 5G लॉन्च, जानें कीमत
  8. Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है स्क्वेयर कैमरा आइलैंड, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Vivo T5 Pro 5G vs Redmi Note 15 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Toshiba ने लॉन्च किए 55-100 इंच डिस्प्ले वाले Z670SP MiniLED टीवी, गजब के हैं फीचर्स, जानें
  2. WhatsApp भी हुआ पेड? लॉन्च हुआ Plus प्लान, मिलेंगे कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स!
  3. मोबाइल में Aadhaar ऐप पहले से इंस्टॉल करने का प्लान कैंसिल, सरकार ने वापस लिया प्रस्ताव!
  4. 13 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Pop X 5G लॉन्च, जानें कीमत
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया Central AC, AI तय करेगा कितनी कूलिंग की जरूरत!
  6. 6500mAh बैटरी वाले Infinix Note 60 Pro की सेल हुई आज से शुरू, जानें कीमत
  7. लड़खड़ाया, टकराया, फिर भी जीता - Honor के रोबोट ने तोड़ा इंसानों का वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  8. WhatsApp कॉल के लिए AI जनरेटेड कॉल बैकग्राउंड कैसे बनाएं, ये है आसान तरीका
  9. Vivo T5 Pro 5G vs Redmi Note 15 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट फोन
  10. Google के Pixel फोन की कीमत हुई आधे से भी ज्यादा कम, मिल रहा 23 हजार रुपये सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.