OnePlus 8 की कथित तस्वीरें आईं सामने, होल-पंच डिस्प्ले हो सकता है इसमें

OnePlus 8: वनप्लस 8 के कंसेप्ट आधारित रेंडर्स को कैशकरो और ऑनलीक्स की साझेदारी में लाया गया है। रेंडर्स से पता चलता है कि फोन के किनारे पर बेज़ल बेहद ही पतले हैं और किनारे घुमावदार भी हैं।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2019 17:32 IST
ख़ास बातें
  • वर्टिकल पोज़ीशन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है वनप्लस 8 में
  • OnePlus 8 में वायरलेस चार्जिंग होने का दावा
  • कथित वनप्लस 8 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा

OnePlus 8: वनप्लस 8 की कथित तस्वीरें आईं सामने, होल-पंच डिस्प्ले हो सकता है इसमें

OnePlus 8: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने मार्केट में अभी कुछ दिन पहले OnePlus 7T को उतारा था। खबर है कि कंपनी जल्द ही OnePlus 7T Pro से पर्दा उठाएगी। इस बीच OnePlus 8 के बारे में जानकारी सामने आई है जिसे 2020 की पहली छमाही में लॉन्च किया जाएगा। इंटरनेट पर वनप्लस 8 के कथित रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) सामने आए हैं। इन तस्वीरों से हमें वनप्लस के इस स्मार्टफोन के डिज़ाइन का पता चला है। रेंडर्स से पता चलता है कि कंपनी इस बार फ्रंट पैनल पर नया डिज़ाइन अपनाने वाली है। वनप्लस 8 में होल-पंच डिस्प्ले होगा। इसका मतलब है कि सेल्फी कैमरे को डिस्प्ले के एक किनारे पर जगह मिली है और इसके लिए स्क्रीन में छेद होगा। वनप्लस इस फोन के लिए वाटरड्रॉप नॉच या पॉप-अप सेल्फी कैमरा की छुट्टी कर देगी। इसके अलावा सामने आई रिपोर्ट में फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का भी ज़िक्र है।

OnePlus 8 के कंसेप्ट आधारित रेंडर्स को कैशकरो और ऑनलीक्स की साझेदारी में लाया गया है। रेंडर्स से पता चलता है कि फोन के किनारे पर बेज़ल बेहद ही पतले हैं और किनारे घुमावदार भी हैं। रेंडर्स में सिर्फ वनप्लस 8 नाम का ज़िक्र है। प्रो का कोई ज़िक्र नहीं है। संभव है कि आने वाले दिनों में OnePlus अपने किफायती फ्लैगशिप मॉडल में ऑल-डिस्प्ले फ्रंट पैनल देने के लिए होल-पंच डिज़ाइन का दामन थामे। क्योंकि प्रो मॉडल इस डिज़ाइन के लिए पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आता है।
Advertisement
 

OnePlus 8 Specifications

वनप्लस 8 की इस कथित तस्वीर में पिछले हिस्से पर वर्टिकल पोज़ीशन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। यह थौड़ा चौंकाने वाला है, क्योंकि कंपनी ने हाल ही में वनप्लस 7टी के लिए सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल को अपनाया था। कंपनी को आमतौर पर नए डिज़ाइन लैंगवेज को अगली सीरीज तक ले जाने के लिए जाना जाता है।

CashKaro ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि OnePlus 8 में वायरलेस चार्जिंग होगी। इसका डिस्प्ले करीब 6.5 इंच का होगा। फोन का डाइमेंशन 160.2x72.9x8.1 मिलीमीटर के आसपास हो सकता है। कथित वनप्लस 8 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई और जानकारी नहीं उपलब्ध है। इसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जाना तय है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 8
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.