OnePlus 7T में फास्ट चार्जिंग के लिए होगा इस तकनीक का इस्तेमाल

OnePlus 7T Warp Charge 30T: वनप्लस 7टी में फास्ट चार्जिंग के लिए आखिर किस तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, इस बात से पर्दा उठ गया है, जानें।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 20 सितंबर 2019 16:55 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 7T, OnePlus 7T Pro, OnePlus TV होंगे 26 सितंबर को लॉन्च
  • 90 हर्ट्ज़ फ्लूइड डिस्प्ले से लैस होगा वनप्लस 7टी
  • Snapdragon 855+ SoC का होगा इस्तेमाल

OnePlus 7T: वनप्लस 7टी में फास्ट चार्जिंग के लिए होगा इस तकनीक का इस्तेमाल

OnePlus 7T Warp Charge 30T: OnePlus भारत में यूएस में 26 सितंबर को अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन वनप्लस 7टी, OnePlus 7T Pro और OnePlus TV को लॉन्च करेगी। वनप्लस धीरे-धीरे OnePlus 7T, वनप्लस 7टी प्रो और वनप्लस टीवी से संबंधित जानकारी से पर्दा उठा रही है। कंपनी के सीईओ पीट लाउ ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि आगामी वनप्लस 7टी स्मार्टफोन वार्प चार्ज 30टी फीचर से लैस होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस फीचर को OnePlus 7 में नहीं दिया गया था क्योंकि कंपनी को इस फीचर को बेहतर बनाने के लिए कुछ और समय चाहिए था।

OnePlus के सीईओ पीट लाउ ने TechRadar को बताया कि हमारा मानना है कि Warp Charge 30T बेस्ट चार्जिंग सॉल्यूशन है। डिवाइस को इस्तेमाल करते हुए भी फोन को 23 प्रतिशत तेजी से चार्ज किया जा सकता है। कंपनी के सीईओ से जब पूछा गया कि OnePlus 7 Pro में इस फीचर को क्यों नहीं दिया गया तो इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि "हम सिर्फ किसी फीचर को सबसे पहले लॉन्च करने की होड़ में नहीं रहते। हम फीचर को बेहतर और कारगर बनाने में समय लेते हैं। लंबे समय तक टेस्टिंग करने के बाद ही अब इसे रिलीज किया जाएगा जब हमें लगा कि यह हमारे यूज़र्स के इस्तेमाल करने योग्य है"।
Advertisement

इसके अलावा, उन्होंने पुष्टि की लेटेस्ट वार्प चार्ज 30 वॉट प्राप्त करने के लिए 5V वोल्टेज पर 6A ऐम्परेज डिलीवर करता है। अन्य चार्जिंग तकनीक की तुलना में जो हाई वोल्टेज पर निर्भर करती हैं, वार्प चार्ज 30टी बिना ओवरहीटिंग के फास्ट चार्ज करता है। OnePlus पहले ही इस बात की पुष्टि कर चुकी है कि कंपनी OnePlus 7T और OnePlus 7T Pro दोनों ही फोन को 90 हर्ट्ज़ फ्लूइड डिस्प्ले के साथ लॉन्च करेगी।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent overall performance
  • All the features of OxygenOS 10 and security of Android 10
  • Good battery life with extremely quick charging
  • Premium looks and construction quality
  • Great display and good speakers
  • Bad
  • Some bugs and inconsistencies with the camera app
  • Low-light photos and videos could be better
  • No water or dust resistance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.