OnePlus 7T के स्पेसिफिकेशन लीक, 3,800 एमएएच बैटरी और तीन रियर कैमरों से हो सकता है लैस

OnePlus 7T Specifications: वनप्लस 7टी स्पेसिफिकेशन आधिकारिक लॉन्च से पहले लीक होने लगे हैं। जानें इनके बारे में।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 30 अगस्त 2019 10:54 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 7T के हो सकते हैं दो कलर वेरिएंट
  • 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है वनप्लस 7टी में
  • OnePlus 7T Camera को लेकर भी सामने आई यह बात

OnePlus 7T Specifications: वनप्लस 7टी स्पेसिफिकेशन लीक, 3,800 एमएएच बैटरी से हो सकता है लैस

Photo Credit: OnLeaks/ PriceBaba

OnePlus 7T Specifications: वनप्लस 7टी के आधिकारिक लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशन लीक होने लगे हैं। कहा जा रहा है कि आगामी वनप्लस 7टी स्मार्टफोन में 6.55 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर और फोन में जान फूंकने के लिए 3,800 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। OnePlus 7T के साथ OnePlus 7T Pro को भारत में 26 सितंबर को लॉन्च जा सकता है। वनप्लस 7टी और वनप्लस 7टी प्रो के साथ OnePlus TV से भी पर्दा उठाया जा सकता है।
    
टिप्स्टर इशान अग्रवाल के अनुसार, वनप्लस 7टी के दो स्टोरेज वेरिएंट हो सकते हैं, एक 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज और दूसरा 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज के साथ। फोन के दो कलर वेरिएंट उतारे जा सकते हैं, फ्रॉस्टेड सिल्वर और हेज ब्लू। इशान अग्रवाल ने यह भी बताया कि फोन में 3,800 एमएएच की बैटरी और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो आगामी वनप्लस 7टी स्मार्टफोन तीन रियर कैमरों से लैस हो सकता है। फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 12 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। इसके अलावा कंपनी फोन में स्लो मोशन वीडियो, वाइड-एंगल वीडियो और नाइटस्केप मोडी जैसे फीचर्स को भी जोड़ा जा सकता है।  

OnePlus 7T में 6.55 इंच 2K सुपर एमोलेड 90 हर्ट्ज़ स्क्रीन होगी। कुछ समय पहले लीक से फोन के डाइमेंशन 161.2x74.5x8.3 मिलीमीटर के बारे में पता चला था। वनप्लस ने अभी आगामी वनप्लस 7टी और वनप्लस 7टी प्रो की लॉन्च तारीख से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन इशान अग्रवाल ने इस बात का संकेत दिया है कि फोन अगले महीने 26 सितंबर को लॉन्च हो सकते हैं।
Advertisement

OnePlus 7T Pro के स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठना अभी बाकी है लेकिन इस स्मार्टफोन में भी वनप्लस 7टी की तरह स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर दिया जा सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent overall performance
  • All the features of OxygenOS 10 and security of Android 10
  • Good battery life with extremely quick charging
  • Premium looks and construction quality
  • Great display and good speakers
  • Bad
  • Some bugs and inconsistencies with the camera app
  • Low-light photos and videos could be better
  • No water or dust resistance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  4. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  5. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  7. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  8. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  10. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.