OnePlus 7T Pro के रियर कैमरा सेटअप और पॉप-अप सेल्फी कैमरा डिज़ाइन की मिली झलक

OnePlus 7T Pro दिखने में बहुत हद तक वनप्लस 7 प्रो जैसा होगा। वनप्लस 7टी प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर और एंड्रॉयड 10 होने का दावा किया जा चुका है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 9 सितंबर 2019 14:21 IST
ख़ास बातें
  • 4,080 एमएएच की बैटरी के साथ आ सकता है वनप्लस 7टी प्रो
  • वनप्लस 7टी प्रो के साथ वनप्लस 7 प्रो को भी किया जा सकता है लॉन्च
  • चार रियर कैमरों से लैस हो सकता है OnePlus 7T Pro

OnePlus 7T Pro भारत में 26 सितंबर को हो सकता है लॉन्च

OnePlus 7T सीरीज़ के दोनों फोन करीब महीने भर से सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। जबकि इन हैंडसेट को अभी आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने में देरी है। अब OnePlus 7T Pro स्मार्टफोन के कथित प्रोटेक्टिव कवर की तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुई हैं। लीक हुई तस्वीरों में वनप्लस 7टी प्रो की दो तरह के कवर नज़र आ रहे हैं। इनमें से एक सॉलिड ब्लैक प्रोफाइल वाला है जबकि दूसरा ट्रांसपेरेंट टीपीयू कवर है। इन कवर में पॉप-अप सेल्फी कैमरे के लिए जगह साफ नज़र आ रही है। पिछले हिस्से पर वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल की भी पुष्टि होती है। पुरानी रिपोर्ट में भी वनप्लस 7टी प्रो में वनप्लस 7 प्रो की तरह वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल दिए जाने की जानकारी मिली है।

वनप्लस 7टी प्रो की तस्वीरें टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने साझा की हैं। प्रतीत होता है कि ये तस्वीरें प्रोडक्ट लिस्टिंग पेज की हैं। कवर इमेज में पावर और वॉल्यूम बटन के लिए उभार साफ नज़र आ रहा है। वहीं, अलर्ट स्लाइडर के लिए कट आउट भी है। टॉप पर एक कट आउट भी है। यह पॉप-अप सेल्फी कैमरे के लिए है। वनप्लस 7 प्रो में भी इसी पोज़ीशन पर सेल्फी कैमरा दिया गया था।
Advertisement
 

वनप्लस 7टी प्रो कैमरा डिज़ाइन

इसमें सबसे रोचक है दो छोटे छेद। इनमें से एक प्राइमरी कैमरा मॉड्यूल के कटआउट के नीचे हैं। दूसरे को इसके बगल में जगह मिली है। इनमें से एक छेद एलईडी फ्लैश के लिए है। लेकिन यह साफ नहीं कैमरा मॉड्यूल के आसपास दिया गया कटआउट किस लिए है। प्रतीत होता है कि OnePlus अपने वनप्लस 7टी प्रो हैंडसेट में टीओएफ सेंसर दे सकती है। हालांकि, यह भी संभव है कि चौथा रियर कैमरा आ जाने के बाद यह हैंडसेट भी रेडमी नोट 8 प्रो या हुवावे नोवा 5 प्रो जैसे डिज़ाइन के साथ आए।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, वनप्लस 7टी प्रो दिखने में बहुत हद तक वनप्लस 7 प्रो जैसा होगा। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर होगा और यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर चलेगा। इसमें 4,080 एमएएच की बैटरी होगी। यह Warp Charge 30T फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन मैक्रो मोड, एचईवीसी और हाइब्रिड इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस होगा।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Vivid and immersive display
  • Good battery life, very fast charging
  • Up-to-date software
  • Useful secondary cameras
  • Bad
  • Unrealistic colours in 4K video
  • Low-light video and photos could be better
  • No IP rating or wireless charging
  • A little heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4085 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 7T Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7,000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आएगा Vivo S70 Pro! स्पेसिफिकेशन्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  3. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
  4. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
  6. पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
  7. Doogee लाई वाइड फोन Wide Core, 6GB रैम, 6500mAh बैटरी के साथ पेश
  8. बच्चों की सेफ्टी को लेकर रिस्क की वजह से GTA 6 पर बैन लगाएगा यह देश....
  9. 2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Xiaomi 18 Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.