OnePlus 7T को मिला नया अपडेट, फोटो क्वालिटी होगी बेहतर

OnePlus 7T Update: वनप्लस 7टी को लॉन्च के बाद पहला अपडेट मिलने लगा है। जानें OnePlus ब्रांड के इस लेटेस्ट हैंडसेट को मिले अपडेट के बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2019 13:06 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 7T के फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर है
  • वनप्लस 7टी की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी या 256 जीबी
  • वनप्लस 7टी में पिछले हिस्से पर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है

OnePlus 7T Update: वनप्लस 7टी को मिला नया अपडेट, फोटो क्वालिटी होगी बेहतर

OnePlus 7T Update: वनप्लस 7टी को पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था और हैंडसेट की बिक्री 28 सितंबर से Amazon Great Indian Festival में शुरू हुई है। OnePlus 7T को मिला नया अपडेट कुछ बग फिक्स और परफॉर्मेंस में सुधार के साथ आ रहा है। OnePlus ने बताया कि अपडेट को बैच बनाकर रोल आउट किया गया है।

कंपनी ने फोरम पर घोषणा की है कि OnePlus 7T यूज़र्स के लिए OxygenOS 10.0.3 अपडेट को जारी कर दिया गया है। पिछले महीने लॉन्च हुए वनप्लस 7टी को मिला यह पहला अपडेट है। चेंजलॉग से इस बात का पता चला है कि अपडेट इंप्रूव फोटो क्वालिटी, एन्हांस्ड कैमरा स्टेबिलिटी और यूज़र एक्सपीरियंस इंप्रूवमेंट के साथ आ रहा है।
Advertisement

हम सलाह देंगे कि अपडेट को इंस्टॉल करने से पहले सुनिश्चित करें कि बैटरी पर्याप्त रूप से चार्ज हो और फोन वाई-फाई से कनेक्ट हो। अगर आपको अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप सेटिंग्स में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। OnePlus 7T Price in India की बात करें तो हैंडसेट की कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 39,999 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन फ्रॉस्टेड सिल्वर और ग्लेसियर ब्लू रंग में मिलेगा।
 

OnePlus 7T specifications

डुअल-सिम वनप्लस 7टी में एंड्रॉयड 10 पर आधारित ऑक्सीजनओएस है। वनप्लस 7टी में 6.55 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले इस फोन की पिक्सल डेनसिटी 402 पिक्सल प्रति इंच है।
Advertisement

फोन में वनप्लस 7 वाला रीडिंग मोड और नाइट मोड फीचर भी दिया गया है। डिस्प्ले पर 3डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर, एड्रेनो 640 जीपीयू और 8 जीबी तक रैम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent overall performance
  • All the features of OxygenOS 10 and security of Android 10
  • Good battery life with extremely quick charging
  • Premium looks and construction quality
  • Great display and good speakers
  • Bad
  • Some bugs and inconsistencies with the camera app
  • Low-light photos and videos could be better
  • No water or dust resistance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.