OnePlus 7 में कितना दम? पहली नज़र में...

हमने लॉन्च इवेंट के दौरान OnePlus 7 के मिरर ग्रे और रेड कलर वेरिएंट के साथ कुछ समय बिताया है, आइए अब आपको इसके बारे में जानकारी मुहैया कराते हैं।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 15 मई 2019 17:55 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है वनप्लस 7 में
  • OnePlus 7 एक डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन है
  • वनप्लस 7 के स्टोरेज पर आधारित दो विकल्प हैं

OnePlus 7 में कितना दम? पहली नज़र में...

इसमें कोई दो राय नहीं है कि मंगलवार को कंपनी द्वारा आयोजित इवेंट में OnePlus 7 Pro पर सबकी नजरें टिकी थीं लेकिन हमें लगता है कि OnePlus 7 भी एक ऐसा स्मार्टफोन है जो उत्साहित करने वाला है क्योंकि इसे आकर्षक कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। गैजेट्स 360 की टीम भी बेंगलुरु में आयोजित लॉन्च इवेंट पर मौजूद था जहां कंपनी ने OnePlus 7 Pro और नए Bullets Wireless 2 ईयरफोन के बारे में जानकारी देने में सबसे अधिक समय लिया और फिर सबसे अंत में OnePlus 7 से पर्दा उठाया गया था।

OnePlus 7 Pro की तुलना में OnePlus 7 ज्यादा रोमांचक नहीं है, लेकिन एक बात है जो सभी का ध्यान अपनी ओर खींचती है वह है इसकी शुरुआती कीमत। सिर्फ 32,999 रुपये में OnePlus 7 में उसी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो OnePlus 7 Pro में है, यानी स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट। कई लोगों के लिए इसे खरीदने के लिए यह पर्याप्त कारण होगा। हमने लॉन्च इवेंट के दौरान मिरर ग्रे और रेड कलर वेरिएंट के साथ कुछ समय बिताया है, आइए अब आपको इसके बारे में जानकारी मुहैया कराते हैं।

वनप्लस दिखने में OnePlus 6T जैसा है। OnePlus 7 में इयरपीस के लिए दी गई ग्रिल चौड़ी है, इसके अलावा दोनों फोन में अंतर बता पाना थोड़ा कठिन है। वनप्लस काफी हल्का फोन है, पहले तो ऐसा लगा कि यह हल्का हमें ही लग रहा है क्योंकि पिछले दिनों हमने इसकी तुलना में थोड़े वज़नदार OnePlus 7 Pro को इस्तेमाल किया था।
 

हालांकि, अगर इसके स्पेसिफिकेशन पर नज़र डालें तो आपको पता चलेगा कि OnePlus 6T की तुलना में OnePlus 7 थोड़ा हल्का स्मार्टफोन है। दोनों ही कलर वेरिएंट ग्लॉसी हैं जिस वजह से उंगलियों के निशान आसानी से पड़ जाते हैं। अगर आप फोन को बिना केस या कह लीजिए कवर के इस्तेमाल करेंगे तो फोन पर उंगलियों के निशान आसानी से पड़ जाएंगे।
Advertisement

OnePlus 7 के दो कलर वेरिएंट हैं लेकिन हमें लगता है कि इसका रेड वेरिएंट ज्यादा आकर्षक है। OnePlus 7 Pro के कुछ सबसे महत्वपूर्ण फीचर्स कंपनी ने अपने किफायती वनप्लस 7 में भी दिए हैं जैसे कि यूएफएस 3.0 फ्लैश स्टोरेज, स्टीरियो स्पीकर्स, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट और अपग्रेडेड इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर।
Advertisement

हम लॉन्च इवेंट के दौरान वेन्यू पर इसके स्पीकर्स को टेस्ट नहीं कर पाएं तो हमें इनके बारे में आपको विस्तार से जानकारी हमें रिव्यू यूनिट मिलने के बाद ही दे पाएंगे। वनप्लस 6टी की तुलना में सेकेंडरी कैमरा में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। याद करा दें कि OnePlus 6T में कंपनी ने 20 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया था लेकिन OnePlus 7 में आपको 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलेगा। देखने वाली बात यह होगी कि ये कैसे पोर्टेट मोड में तस्वीर खींचने पर तस्वीर को प्रभावित करता है।
 

OnePlus 7 की डिस्प्ले वनप्लस 6टी के समान है। इसकी ब्राइटनेस और कलर रीप्रोडक्शन भी अच्छा है। OnePlus 7 Pro की तरह वनप्लस 7 भी ऑक्सीजनओएस 9.5 पर चलता है। इसमें आपको इन-बिल्ट स्क्रीन रिकॉर्डर और ज़ेन मोड मिलेगा हालांकि इसमें Fnatic गेमिंड मोड नहीं है। वनप्लस 7 प्रो की तरह OnePlus7 में भी वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट नहीं दिया गया है।
Advertisement

वनप्लस 7 स्मार्टफोन 20 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा तो वहीं कंपनी ने OnePlus 7 Pro में 30 वॉट की Warp Charge फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट है। यदि आप OnePlus 6T इस्तेमाल करते हैं तो OnePlus 7 में अपग्रेड करना आपके लिए फायदे का सौदा नहीं होगा क्योंकि इसके ज्यादातर अपडेट इंक्रीमेंटल हैं।
Advertisement

हमें उम्मीद हैं कि हमारी रिव्यू यूनिट जल्द आ जाएगी। हम टेस्ट करने के बाद आपको OnePlus 7 के रिव्यू में इसकी परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ, डिस्प्ले, बिल्ड क्वालिटी समेत अन्य चीजों के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराएंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance
  • All-day battery life
  • Loud stereo speakers
  • Bad
  • Below-average low-light camera performance
  • Inconsistent focus in portraits and macros
  • Poor low-light video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.41 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  2. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  2. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  4. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  6. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  7. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  8. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  9. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  10. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.