OnePlus 6T में 3,700 एमएएच की बड़ी बैटरी होने का दावा

जैसे-जैसे OnePlus 6T डिवाइस लॉन्च के नज़दीक पहुंच रहा है, इसके बारे में जानकारियां लीक होने का सिलसिला तेज़ होता जा रहा है। अब इस फोन की बैटरी क्षमता के बारे में पता चला है।

OnePlus 6T में 3,700 एमएएच की बड़ी बैटरी होने का दावा
ख़ास बातें
  • वनप्लस 6 की 3,300 एमएएच बैटरी की तुलना में बड़ा अपग्रेड होगा
  • OnePlus 6T में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने की पुष्टि हो चुकी है
  • OnePlus 6T को 17 अक्टूबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद
विज्ञापन
जैसे-जैसे OnePlus 6T डिवाइस लॉन्च के नज़दीक पहुंच रहा है, इसके बारे में जानकारियां लीक होने का सिलसिला तेज़ होता जा रहा है। अब इस फोन की बैटरी क्षमता के बारे में पता चला है। सामने आई एक तस्वीर से खुलासा हुआ है कि OnePlus 6T में 3,700 एमएएच की बैटरी होगी। याद रहे कि कंपनी के मौज़ूदा फ्लैगशिप हैंडसेट OnePlus 6 में 3000 एमएएच की बैटरी है। लीक हुए रेंडर से यह भी पता चलता है कि OnePlus 6T में वाटरड्रॉप-नॉच डिस्प्ले होगा। किनारों पर बेज़ल भी बेहद ही पतले होंगे। स्मार्टफोन में पिछले हिस्से डुअल कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है।

एक वीबो यूज़र ने पोस्ट किया है कि OnePlus 6T में 3,700 एमएएच की बैटरी होगी। उसने इसके साथ बैटरी की एक तस्वीर भी साझा की है। तस्वीर में बैटरी का मॉडल नंबर, क्षमता और "Use specified OnePlus charger only" लिखा हुआ नज़र आ रहा है।

देखा जाए तो यह वनप्लस 6 की 3,300 एमएएच बैटरी की तुलना में बड़ा अपग्रेड है। कंपनी 3.5 एमएम ऑडियो जैक को हटाकर बड़ी बैटरी देने में सफल रही है। कंपनी के सह-संस्थापक कार्ल पी ने हाल ही में टेकरडार से पुष्टि की थी कि OnePlus 6T में 3.5 एमएम ऑडियो जैक नहीं होगा। यह एक तरह से बड़ी बैटरी की ओर अप्रत्यक्ष रूप से इशारा भी था। वैसे, उन्होंने इस संबंध में कुछ साफ-साफ नहीं कहा था। लेकिन इस तस्वीर के सामने आने के बाद स्थिति स्पष्ट होती नज़र आ रही है। 3,700 एमएएच की बैटरी बड़ा अपग्रेड तो है, लेकिन यह अब भी Galaxy Note 9 की 4000 एमएएच की बैटरी की तुलना में छोटी है। टिप्सटर ने दावा किया है कि वनप्लस इस हैंडसेट को अगले महीने लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

OnePlus 6T में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने की पुष्टि हो चुकी है जो इस फोन की अहम खासियतों में से एक होगा। वनप्लस द्वारा जारी किए गए टीज़र के आधार पर कहा जा सकता है कि OnePlus 6T में 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं होगा। यह यूएसबी टाइप-सी ईयरफोन के साथ आएगा। OnePlus 6T में भी वनप्लस 6 की तरह स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8जीबी रैम दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड 9.0 पाई भी हो सकता है। कीमत 550 डॉलर (करीब 40,000 रुपये) हो सकती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks good
  • Big, vibrant screen
  • All-day battery life
  • Excellent, up-to-date software
  • कमियां
  • Disappointing low-light camera quality
  • Awkward and slow fingerprint sensor
  • No IP rating, wireless charging, or 3.5mm jack
डिस्प्ले6.41 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 6T, OnePlus 6T Battery, OnePlus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  3. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  9. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  10. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »