OnePlus 6T अब 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च

वनप्लस ने 30 अक्टूबर को न्यूयॉर्क में आयोजित OnePlus 6T स्मार्टफोन इवेंट की तारीख में बदलाव की घोषणा की है। अब वनप्लस 6टी से एक दिन पहले यानी 29 अक्टूबर को पर्दा उठेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2018 11:22 IST
ख़ास बातें
  • Amazon पर शुरू हुई OnePlus 6T की प्री-बुकिंग
  • OnePlus 6T में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा
  • OnePlus 6T की स्क्रीन टू बॉडी रेशियो OnePlus 6 की तुलना में ज़्यादा होगी
हैंडसेट निर्माता कंपनी वनप्लस ने 30 अक्टूबर को न्यूयॉर्क में आयोजित OnePlus 6T स्मार्टफोन इवेंट की तारीख में बदलाव की घोषणा की है। अब वनप्लस 6टी से एक दिन पहले यानी 29 अक्टूबर को पर्दा उठेगा। बता दें कि Apple भी 30 अक्टूबर को न्यूयॉर्क में आयोजित इवेंट के दौरान अपने कई प्रोडक्ट को लॉन्च करने वाली है। 8 अक्टूबर को वनप्लस ने घोषणा की थी कि OnePlus 6T से 30 अक्टूबर को पर्दा उठाया जाएगा। लेकिन गुरुवार यानी 18 अक्टूबर को ऐप्पल ने 30 ने अक्टूबर को आयोजित इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू किए।

इवेंट के दौरान Apple iPad और Apple Mac मॉडल को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। वनप्लस सीईओ Pete Lau ने फोरम पोस्ट पर OnePlus 6T की लॉन्च तारीख में बदलाव की जानकारी दी है। वनप्लस के लॉन्च इवेंट में बदलाव के पीछे इवेंट में टकराव की स्थिति उत्पन्न ना हो। यह कारण माना जा रहा है। 29 अक्टूबर सुबह 11 बजे वनप्लस 6 टी को लॉन्च किया जाएगा। भारत में OnePlus 6T के लॉन्च इवेंट की तारीख में फिलहाल कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। इसका मतलब भारत में वनप्लस 6 टी से 30 अक्टूबर रात 8:30 बजे पर्दा उठाया जाएगा।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus 6T में 6.4 इंच का ऑप्टिक एमोलेड फुल-एचडी+ डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा। 6 जीबी और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। स्मार्टफोन में 3700 एमएएच की बैटरी होगी जो वनप्लस 6 की 3300 एमएएच की बैटरी से काफी बड़ी है। इसके अलावा OnePlus 6T के आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पर चलने की उम्मीद है। कंपनी ने पहले ही पुष्टि की है कि OnePlus 6T में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। कंपनी ने इसे स्क्रीन अनलॉक का नाम दिया है। इस बार 3.5 एमएम हेडफोन जैक की जगह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good
  • Big, vibrant screen
  • All-day battery life
  • Excellent, up-to-date software
  • Bad
  • Disappointing low-light camera quality
  • Awkward and slow fingerprint sensor
  • No IP rating, wireless charging, or 3.5mm jack
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.41 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus, OnePlus 6T, OnePlus 6T launch date, Pete Lau

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.