OnePlus 6T भारत में 17 अक्टूबर को होगा लॉन्च!

OnePlus 6T को भारत में 17 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इसका खुलासा एक कथित इनवाइट के लीक होने से हुआ।

OnePlus 6T भारत में 17 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
ख़ास बातें
  • अमेज़न इंडिया पर OnePlus 6T के लिए लैंडिंग पेज लाइव
  • OnePlus 6T में होगा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
  • वनप्लस 6टी में भी स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होना तय
विज्ञापन
चीनी कंपनी वनप्लस एक बार फिर सुर्खियों में है और इसकी वजह है OnePlus 6T स्मार्टफोन। जल्द ही लॉन्च होने वाले इस फ्लैगशिप हैंडसेट के बारे में ढेरों जानकारियां पिछले कुछ दिनों में सामने आईं हैं। अब पता चला है कि OnePlus 6T को भारत में 17 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इसका खुलासा एक कथित इनवाइट के लीक होने से हुआ। मज़ेदार बात यह है कि जानकारी भारत में नहीं, बल्कि चीनी सोशल मीडिया साइट पर लीक हुई। संभव है कि OnePlus 6T का इंडिया लॉन्च इवेंट ही फोन का ग्लोबल लॉन्च हो। इनवाइट में कंपनी के नए टैगलाइन "Unlock The Speed" को इस्तेमाल किया गया है जो संभवतः इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की ओर इशारा है। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की नई तस्वीरें भी सामने आई हैं जो हैंडसेट में पिछले हिस्से पर तीन सेंसर होने का खुलासा करती हैं। याद रहे कि OnePlus 6 डुअल रियर कैमरा सेटअप फोन है।

चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर एक यूज़र ने लॉन्च की तारीख को सार्वजनिक किया है। इसके बारे में जानकारी सबसे पहले WCCFTech द्वारा दी गई। लॉन्च की तारीख, देश और टैगलाइन के अलावा इस इनवाइट से वनप्लस 6टी के बारे में और कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
 
oneplus

इसी यूज़र ने हैंडसेट की ग्राफिक्स से बनी दो और तस्वीरें भी साझा की हैं जिसमें फोन के पिछले हिस्से पर तीन कैमरे नज़र आ रहे हैं। इनमें से एक सेंसर बाकी दो सेंसर से थोड़ी दूरी पर है। ऐसा लगता है कि OnePlus 6T टीवी विज्ञापन में बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन एक कैमरे को अपनी ऊंगलियों से छिपाए हुए हैं। गौर करने वाली बात है कि इस फोन में पहले भी तीन रियर कैमरे होने की जानकारी सामने आई थी। लेकिन नामी टिप्सटर रोलेंड क्वांट ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा था कि OnePlus अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन में भी डुअल कैमरा सेटअप पर बनी रहेगी।

हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। ऐसे में हम आपको किसी भी दावे पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करने का सुझाव देंगे। वैसे OnePlus द्वारा साल के बीच में डिजाइन में बहुत बड़ा बदलाव करने की उम्मीद बेहद कम है। तस्वीरों से ट्रिपल कैमरा सेटअप के अलावा वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की पुष्टि हुई है।

वनप्लस द्वारा जारी किए गए टीज़र के आधार पर कहा जा सकता है कि OnePlus 6T में 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं होगा। यह यूएसबी टाइप-सी ईयरफोन के साथ आएगा। OnePlus 6T में भी वनप्लस 6 की तरह स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8जीबी रैम दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड 9.0 पाई भी हो सकता है। कीमत 550 डॉलर (करीब 40,000 रुपये) हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »