OnePlus 5T का सैंडस्टोन व्हाइट वेरिएंट लॉन्च, बिक्री 9 जनवरी से होगी शुरू

कई बार लीक होने के बाद वनप्लस 5टी को नए अवतार में पेश कर दिया गया है। वनप्लस 5टी के नए सैंडस्टोन व्हाइट कलर वेरिएंट को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इस ख़ास वेरिएंट में वनप्लस ब्रांड की पहचान बन चुके 'सैंडस्टोन' डिज़ाइन की वापसी हुई है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 5 जनवरी 2018 11:01 IST
ख़ास बातें
  • कई बार लीक होने के बाद वनप्लस 5टी को नए अवतार में पेश कर दिया गया है
  • वेरिएंट में वनप्लस की पहचान बन चुके 'सैंडस्टोन' डिज़ाइन की वापसी हुई
  • यह वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है
कई बार लीक होने के बाद वनप्लस 5टी को नए अवतार में पेश कर दिया गया है। वनप्लस 5टी के नए सैंडस्टोन व्हाइट कलर वेरिएंट को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इस ख़ास वेरिएंट में वनप्लस ब्रांड की पहचान बन चुके 'सैंडस्टोन' डिज़ाइन की वापसी हुई है। पहली नज़र में यह वेरिएंट भी हाल ही में लॉन्च किए गए वनप्लस 5टी के लिमिटेड स्टार वार्स एडिशन जैसा लगता है। OnePlus ने स्मार्टफोन लॉन्च की जानकारी देने वाला एक वीडियो भी पोस्ट किया है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि यह खास वेरिएंट भारत में कब तक आएगा।

जैसा कि हमने आपको बताया, OnePlus 5T Sandstone White को वनप्लस स्टोर पर 559 डॉलर (करीब 35,400 रुपये) में लिस्ट किया गया है। यह वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। लिस्टिंग के मुताबिक, नया सैंडस्टोन व्हाइट वेरिएंट 4 दिन बाद उपलब्ध कराया जाएगा। इस जानकारी के आधार पर हैंडसेट की बिक्री 9 जनवरी से शुरू होगी। फिलहाल, फोन की उपलब्धता संबंधित अपडेट के लिए 'Subscribe' बटन दिया गया है। इसके बाद ईमेल के ज़रिए अपडेट मिलेगा।
Advertisement


OnePlus 5T सैंडस्टोन व्हाइट वेरिएंट टेक्सचर्ड बैकपैनल के साथ आता है जिसकी झलक हमें फोन के लिमिटेड एडिशन स्टार वार्स वेरिएंट में भी देखने को मिली थी। इस वेरिएंट में लाल रंग का अलर्ट स्लाइडर है।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि वनप्लस स्टोर पर आधिकारिक तौर पर लिस्ट किए जाने से पहले फोन के सैंडस्टोन वेरिएंट को JD.com पर लिस्ट किया गया था। इस रिटेल साइट की लिस्टिंग में इस वेरिएंट की कीमत 3,499 चीनी युआन (करीब 34,200 रुपये) बताई गई है। बता दें कि यही कीमत वनप्लस 5टी के मिडनाइट ब्लैक और लावा रेड वेरिएंट की भी है।

वनप्लस 5टी के स्पेसिफिकेशन

OnePlus 5T में 6.01 इंच का फुल-एचडी+ (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। 401 पिक्सल प्रति इंच पिक्सल डेनसिटी वाले इस स्क्रीन पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। वनप्लस 5 की तरह वनप्लस 5टी में भी ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.45 गीगाहर्ट्ज़ है।
Advertisement

अब बात OnePlus 5T के कैमरे की। इस बार OnePlus ने स्मार्टफोन में  डुअल रियर कैमरा सेटअप को अपडेट करने का फैसला किया है। इस फोन का दो कैमरे वाला सेटअप वनप्लस 5 से काफी अलग है। प्राइमरी सेंसर अब भी वनप्लस 5 की तरह 16 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/1.7 है। हालांकि, कंपनी ने इसका फोकल लेंथ 27.22 मिलीमीटर कर दिया है। सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376के सेंसर है। इसका अपर्चर भी एफ/1.7 है। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल एलईडी फ्लैश दिया गया है। यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इसके अलावा 60 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला वीडियो रिकॉर्ड करना संभव है। OnePlus 5T का फ्रंट कैमरा हर लिहाज से वनप्लस 5 वाला ही है। यह भी 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स371 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large, bright and clear screen
  • Great battery life
  • Useful software features
  • Very good performance
  • Bad
  • Photo quality in daylight could be better
  • No weatherproofing or wireless charging
  • Android 8.0 update will take months
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.01 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  5. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  6. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  7. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  2. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  6. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  7. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  9. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  10. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.