OnePlus 5T के सैंडस्टोन वेरिएंट को 5 जनवरी को लॉन्च किए जाने की उम्मीद

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5टी के एक और स्पेशल वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने इस बार सैंडस्टोन वेरिएंट लाने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 2 जनवरी 2018 19:07 IST
ख़ास बातें
  • नप्लस 5टी के एक और स्पेशल वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी
  • कंपनी ने इस बार सैंडस्टोन वेरिएंट लाने की योजना बनाई है
  • वनप्लस वन और वनप्लस 2 में कंपनी सैंडस्टोन फिनिश दे चुकी है
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5टी के एक और स्पेशल वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने इस बार सैंडस्टोन वेरिएंट लाने की योजना बनाई है। वनप्लस वन और वनप्लस 2 में कंपनी सैंडस्टोन फिनिश दे चुकी है। गौर करने वाली बात है कि अभी कुछ दिन पहले ही OnePlus 5T के स्टार वार्स एडिशन को लॉन्च किया गया था। इस वेरिएंट का पिछला हिस्सा भी टेक्सचर्ड था।

चीनी की सोशल मीडिया साइट वीबो पर ज़ारी किए गए पोस्ट में वनप्लस ने जानकारी दी है कि वनप्लस 5टी के सैंडस्टोन बैक वेरिएंट को घरेलू मार्केट में 5 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि इस वेरिएंट का रंग क्या होगा। कंपनी ने इस हफ्ते ही एक वीडियो टीज़र ज़ारी करके नए वेरिएंट की ओर इशारा किया था। अब एक इनवाइट भेजा गया है। इसमें लिखा है कि सिर्फ तीन दिन बचे हैं। इसके अलावा ‘The Classic returns’ लिखा है।
 

नए वर्ज़न में वनप्लस ब्रांड की पहचान बन चुके सैंडस्टोन बैकपैनल की वापसी होगी। OnePlus One और OnePlus 2, इस खास फिनिशिंग के साथ आते थे। 2016 में कंपनी ने वनप्लस 3 को लॉन्च करने के साथ मेटल बैक का दामन थाम लिया। इसके बाद लॉन्च किए गए OnePlus 3T, OnePlus 5 और OnePlus 5T भी मेटल बैक पैनल वाले फोन हैं।


वनप्लस 5टी के स्पेसिफिकेशन

OnePlus 5T में 6.01 इंच का फुल-एचडी+ (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। 401 पिक्सल प्रति इंच पिक्सल डेनसिटी वाले इस स्क्रीन पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। वनप्लस 5 की तरह वनप्लस 5टी में भी ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.45 गीगाहर्ट्ज़ है। रैम में ग्राहकों के लिए 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम का विकल्प है।

अब बात OnePlus 5T के कैमरे की। इस बार OnePlus ने स्मार्टफोन में  डुअल रियर कैमरा सेटअप को अपडेट करने का फैसला किया है। इस फोन का दो कैमरे वाला सेटअप वनप्लस 5 से काफी अलग है। प्राइमरी सेंसर अब भी वनप्लस 5 की तरह 16 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/1.7 है। हालांकि, कंपनी ने इसका फोकल लेंथ 27.22 मिलीमीटर कर दिया है। सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376के सेंसर है। इसका अपर्चर भी एफ/1.7 है। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल एलईडी फ्लैश दिया गया है। यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इसके अलावा 60 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला वीडियो रिकॉर्ड करना संभव है। OnePlus 5T का फ्रंट कैमरा हर लिहाज से वनप्लस 5 वाला ही है। यह भी 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स371 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large, bright and clear screen
  • Great battery life
  • Useful software features
  • Very good performance
  • Bad
  • Photo quality in daylight could be better
  • No weatherproofing or wireless charging
  • Android 8.0 update will take months
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.01 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, OnePlus 5T, OnePlus 5T Specifications, Sandstone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.