OnePlus 5T भारत में हुआ आउट ऑफ स्टॉक, OnePlus 6 हो सकता है वजह

OnePlus 6 को जल्द ही लॉन्च किया जाना है। कंपनी द्वारा हर दिन पोस्ट किए जा रहे टीज़र और सार्वजनिक किए जा रहे स्पेसिफिकेशन इसी ओर इशारा करते हैं। इस बीच वनप्लस का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 5T भारतीय मार्केट में आउट ऑफ स्टॉक हो गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2018 19:05 IST
OnePlus 6 को जल्द ही लॉन्च किया जाना है। कंपनी द्वारा हर दिन पोस्ट किए जा रहे टीज़र और सार्वजनिक किए जा रहे स्पेसिफिकेशन इसी ओर इशारा करते हैं। इस बीच वनप्लस का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 5T भारतीय मार्केट में आउट ऑफ स्टॉक हो गया है। स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर नहीं उपलब्ध हैं। इसके अलावा OnePlus के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर भी स्मार्टफोन आउट ऑफ स्टॉक है। यह पहला मौका नहीं है कि जब कोई पुराना वनप्लस फ्लैगशिप स्मार्टफोन नए हैंडसेट के लॉन्च होने से ठीक पहले आउट ऑफ स्टॉक हो गया है। ऐसा हमें OnePlus 3 और OnePlus 3T स्मार्टफोन के साथ देखने को मिला है।

गौर करने वाली बात है कि भारत पहला मार्केट नहीं है जहां वनप्लस 5टी आउट ऑफ स्टॉक हुआ है। पिछले महीने यह हैंडसेट उत्तरी अमेरिका में आउट ऑफ स्टॉक हो गया था। और यह अब तक आउट ऑफ स्टॉक ही है। ऐसा प्रतीत होता है कि वनप्लस के प्रशंसकों को अब OnePlus 6 के लॉन्च किए जाने का इंतज़ार करना होगा।
Advertisement

इस हैंडसेट को लॉन्च करने की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। अब तक मिली जानकारियां यही कहती हैं कि हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम, 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज, डिस्प्ले नॉच, हेडफोन जैक और ग्लास बैक डिजाइन के साथ आएगा। OnePlus 5T की तरह भारत में OnePlus 6 एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा।


वनप्लस 5टी के स्पेसिफिकेशन

OnePlus 5T में 6.01 इंच का फुल-एचडी+ (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। 401 पिक्सल प्रति इंच पिक्सल डेनसिटी वाले इस स्क्रीन पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। वनप्लस 5टी में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.45 गीगाहर्ट्ज़ है।

अब बात OnePlus 5T के कैमरे की। OnePlus ने स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप को अपडेट करने का फैसला किया था। इस फोन का दो कैमरे वाला सेटअप वनप्लस 5 से काफी अलग है। प्राइमरी सेंसर अब भी वनप्लस 5 की तरह 16 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/1.7 है। हालांकि, कंपनी ने इसका फोकल लेंथ 27.22 मिलीमीटर कर दिया है। सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376के सेंसर है। इसका अपर्चर भी एफ/1.7 है। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल एलईडी फ्लैश दिया गया है। यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इसके अलावा 60 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला वीडियो रिकॉर्ड करना संभव है। OnePlus 5T का फ्रंट कैमरा हर लिहाज से वनप्लस 5 वाला ही है। यह भी 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स371 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है।
Advertisement


वनप्लस, वनप्लस 6, वनप्लस 6 स्पेसिफिकेशन, वनप्लस 5टी,  OnePlus 5T, OnePlus 6, OnePlus, Mobiles, Android, India
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large, bright and clear screen
  • Great battery life
  • Useful software features
  • Very good performance
  • Bad
  • Photo quality in daylight could be better
  • No weatherproofing or wireless charging
  • Android 8.0 update will take months
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.01 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 5T, OnePlus 6, OnePlus, Mobiles, Android, India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  6. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  10. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.