MWC 2019 में मिली OnePlus 5G प्रोटोटाइप स्मार्टफोन की पहली झलक, लेकिन...

OnePlus ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 के मौके पर अपने पहले 5जी स्मार्टफोन से पर्दा उठा लिया। इस दौरान हमें स्मार्टफोन की झलक भी मिली।

MWC 2019 में मिली OnePlus 5G प्रोटोटाइप स्मार्टफोन की पहली झलक, लेकिन...
ख़ास बातें
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस है वनप्लस का यह प्रोटोटाइप फोन
  • मई 2019 के आखिर तक मार्केट में आएगा Oneplus का 5जी स्मार्टफोन
  • जानकारी मिली है कि वनप्लस 7 में नहीं होगी 5जी कनेक्टिविटी
विज्ञापन
OnePlus ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 के मौके पर अपने पहले 5जी स्मार्टफोन से पर्दा उठा लिया। इस दौरान हमें स्मार्टफोन की झलक भी मिली। पेश किया गया हैंडसेट एक प्रोटोटाइप स्मार्टफोन है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 5जी कनेक्टिविटी के लिए स्नैपड्रैगन एक्स50 5जी मॉडम के साथ आएगा। अफसोस कि MWC 2019 में शोकेस में रखे गए वनप्लस 5जी स्मार्टफोन से इस हैंडसेट के डिज़ाइन का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।

OnePlus ने बीते साल दिसंबर महीने में बताया दिया था कि वह मई 2019 के आखिर तक एक 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इसके अलावा यह पुराने वेरिएंट 200 से 300 डॉलर महंगा होगा। इस महीने ही OnePlus ने बताया था कि मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 के दौरान एक 5जी स्मार्टफोन प्रोटोटाइप की झलक दिखाने के लिए उसने क्वालकॉम के साथ साझेदारी की है।
 
OnePlus

मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में हिस्सा लेने वाले शख्स कंपनी के 5जी प्रोटोटाइप स्मार्टफोन की झलक पा सकते हैं। लेकिन कंपनी ने हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई ठोस खुलासा नहीं किया है। OnePlus ने इस हैंडसेट को ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध कराए जाने के संबंध में भी कुछ नहीं बताया है। कुछ दिन पहले OnePlus ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया था कि कंपनी के 5जी स्मार्टफोन को 2019 की दूसरी तिमाही में फिनलैंड में उतारा जाएगा। वनप्लस 5जी हैंडसेट को यूनाइटेड किंगडम में भी लाया जाएगा।

MWC 2019 में झलक के लिए मौज़ूद हैंडसेट कंपनी का प्रोटोटाइप 5जी स्मार्टफोन है, ना कि OnePlus 7। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, वनप्लस 7 5जी कनेक्टिविटी के साथ नहीं आएगा। कंपनी 5जी फीचर वाले फोन को दूसरे नाम से लाने के प्लान में है। दूसरी तरफ, OnePlus 7 में बिना नॉच वाले डिज़ाइन और पॉप अप सेल्फी कैमरा होने का खुलासा पहले हो चुका है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus, 5G, Qualcomm Snapdragon 855, MWC, MWC 2019
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »