OnePlus 5 और OnePlus 5T को मिला एंड्रॉयड 9.0 पाई बीटा अपडेट

OnePlus ने एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित हाइड्रोजन ओएस 9.0 अपडेट को OnePlus 5 और OnePlus 5T यूजर के लिए जारी कर दिया है।

OnePlus 5 और OnePlus 5T को मिला एंड्रॉयड 9.0 पाई बीटा अपडेट
ख़ास बातें
  • हाइड्रोजन ओएस 9.0 अपडेट मिलने के बाद यूजर ने शेयर की तस्वीरें
  • OnePlus 5, 5T के चीनी यूजर को मिला एंड्रॉयड 9.0 बीटा अपडेट
  • OnePlus 5T में आया फुल-स्क्रीन नेविगेशन जेस्चर
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी OnePlus के सीईओ पीट लाउ ने कुछ समय पहले घोषणा की थी कि डेवलपर को कुछ समय और चाहिए जिस वजह से पुराने मॉडल को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने में देरी हो रही है। हालांकि, अब OnePlus ने एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित हाइड्रोजन ओएस 9.0 बीटा अपडेट को OnePlus 5 और OnePlus 5T यूजर के लिए जारी कर दिया है। बता दें कि यह अपडेट चीन में मौजूद यूजर्स के लिए है।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि हाइड्रोजन ओएस चीन यूजर्स के लिए तो वहीं ऑक्सीजन ओएस ग्लोबल यूजर्स के लिए जारी किया जाता है। हाइड्रोजन ओएस 9.0 बीटा को जारी कर दिया गया है तो ऐसे में उम्मीद है कि OnePlus जल्द ऑक्सीजन ओएस 9.0 बीटा अपडेट को भी रोल आउट करेगी। OnePlus 5 और OnePlus 5T के कुछ चीनी यूजर ने हाइड्रोजन ओएस 9.0 पर आधारित एंड्रॉयड पाई बीटा वर्जन अपडेट मिलने के बाद स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं।
 
ll9uhmvo

Photo Credit: OnePlus Forums

उम्मीद है कि कंपनी जल्द वनप्लस 5 और वनप्लस 5टी यूजर के लिए स्टेबल अपडेट भी जारी करेगी। XDA मेंबर ने चेंजलॉग को ट्रांसलेट कर बताया कि वनप्लस 5टी बीटा अपडेट में नया यूआई, नया बैकग्राउंड कंट्रोल सॉल्यूशन, फुल-स्क्रीन जेस्चर जैसे फीचर मिले हैं। एंड्रॉयड पाई के साथ नया वेदर ऐप, नया कॉल यूआई इंटरफेस आदि कई फीचर्स जोड़े गए हैं।


अगर बीटा टेस्टिंग फेज में सब सही रहा तो कंपनी अपने वादे को निभाते हुए इस साल के अंत तक OnePlus 5 और OnePlus 5T यूजर को एंड्रॉयड पाई अपडेट मुहैया करा देगी। इसके अलावा कंपनी ने OnePlus 3 और OnePlus 3T यूजर के लिए भी एंड्रॉयड पाई देने का वादा किया है, लेकिन अभी कंपनी द्वारा बीटा अपडेट को जारी नहीं किया गया है।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus, OnePlus 5, OnePlus 5T, Android Pie, HydrogenOS
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »