वनप्लस 3 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा

वनप्लस 3 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा
विज्ञापन
वनप्लस पिछले कुछ महीनों से अपने तीसरे फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम कर रही है। कंपनी के सह-संस्थापक कार्ल पी ने दावा किया था कि इसका डिजाइन पुराने हैंडसेट से बिल्कुल अलग होगा। स्मार्टफोन को 2016 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किए जाने की संभावना है। अब कथित तौर पर वनप्लस 3 स्मार्टफोन के अंतूतू बेंचमार्क नतीजों का खुलासा हुआ है जिससे इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक हो गए हैं।

बेंचमार्क लिस्टिंग के मुताबिक, वनप्लस 3 का मॉडल नंबर वनप्लस ए3000 है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट, एड्रेनो 530, 4 जीबी रैम, 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो का इस्तेमाल किया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी और स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन 1080x1920 पिक्सल बताई गई है। बेंचमार्क लिस्टिंग से पता चला है कि वनप्लस अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन में क्वाडएचडी डिस्प्ले का इस्तेमाल नहीं करेगी। याद दिला दें कि पिछले साल लॉन्च किया गया वनप्लस 2 फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) स्क्रीन के साथ आता है और कंपनी ने इसे '2016 फ्लैगशिप किलर' के तौर पर पेश किया था। वनप्लस 3 के बारे ये जानकारियां सबसे पहले चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर सार्वजनिक हुई थीं।
 
oneplus_3_antutu_leak

कार्ल पी ने हाल ही दावा किया था कि वनप्लस का नया फ्लैगशिप हैंडसेट कंपनी पहले स्मार्टफोन वनप्लस वन की तरह यूज़र को मुग्ध कर देगा। इसके अलावा वनप्लस 3 को अमेरिका और अन्य मार्केट में वनप्लस द्वारा ही बेजा जाएगा। चीन की यह टेक्नोलॉजी कंपनी बेहतर बिक्री प्रक्रिया पर भी काम कर रही है। इस संबंध में ज्यादा खुलासा नहीं हो पाया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  2. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  3. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  4. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  5. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  6. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  7. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  8. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  9. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  10. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »