वनप्लस 3 की फ्लैश सेल लॉन्च से पहले होगी आयोजित

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 3 जून 2016 17:01 IST
वनप्लस 15 जून को अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। लेकिन इससे पहले कंपनी ने चीन में फ्लैश सेल के जरिए वनप्लस 3 स्मार्टफोन की 1,000 यूनिट बेचने का फैसला किया है। कंपनी ने फ्लैश सेल में बेचे जाने वाले स्मार्टफोन की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 30,600 रुपये) रखी है। यह सेल 6 जून को शुरू होगी।

वनप्लस ने स्पष्ट करते हुए बताया है कि यह स्मार्टफोन की आधिकारिक कीमत नहीं है। वनप्लस 3 स्मार्टफोन की सही कीमत का पता लॉन्च के दिन ही चलेगा। अगर लॉन्च इवेंट में स्मार्टफोन की कीमत 2,999 चीनी युआन से ज्यादा कम रहती है तो बचे हुए पैसे ग्राहक को वापस कर दिए जाएंगे। इसी तरह, अगर कीमत ज्यादा रहती है तो ग्राहक को बाकी पैसे चुकाने होंगे। वनप्लस स्मार्टफोन की शिपिंग कंपनी 15 जून के बाद ही शुरू करेगी।
Advertisement

वनप्लस ने अपने नए स्मार्टफोन के इस टीजर को वनप्लस इंडिया के अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है। वनप्लस द्वारा पोस्ट किए गए इस 6 सेकेंड के वीडियो से फोन के बारे में कुछ भी पता नहीं चलता है। इस वीडियो से ना तो डिवाइस के डिजाइन और ना ही स्पेसफिकेशन की कोई जानकारी मिलती है। इस वीडियो में नए वनप्लस डिवाइस के 14 जून को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने की पु्ष्टि की गई है। लॉन्च की पुष्टि के अलावा इस टीजर में बताया गया है कि नया वनप्लस स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न पर मिलेगा।


एक दूसरे लीक में (वाया मोबिपिकर) में नए वनप्लस स्मार्टफोन के चार वेरिएंट में लॉन्च होने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, नए वनप्लस को 4 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इन चारों वेरिएंट की कीमत क्रमशः 2,299 चीनी युआन (करीब 23,500 रुपये), 2,499 चीनी युआन (करीब 25,500 रुपये), 2,699 चीनी युआन (करीब 27,500 रुपये) और 2,799 चीनी युआन (28,600 रुपये) है।

अपनी पिछली गलतियों से सबक लेते हुए, वनप्लस ने इस बार भरपूर स्टॉक रखा है। एक नए लीक (वाया फोनअरीना) के मुताबिक, कंपनी ने ज्यादा मांग की उम्मीद के चलते करीब 10 लाख वनप्लस 3 स्मार्टफोन स्टॉक में रखे हुए हैं।
Advertisement

मज़ेदार बात यह है कि हम वनप्लस 3 के कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में पहले से जानते हैं। इनमें 5.5 इंच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट, 4 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट, 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 3000 एमएएच या 3500 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित ओक्सीजनओेएस और एनएफसी शामिल हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  7. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  8. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  10. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.