वनप्लस 3 के कैमरे से ली गई तस्वीरें सार्वजनिक

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 7 जून 2016 13:22 IST
वनप्लस 3 स्मार्टफोन को 14 जून को लॉन्च किया जाएगा। इस हैंडसेट के टीज़र आने का सिलसिला जारी है। पहले यूट्यूब पर हैंडसेट का वीडियो टीज़र आया। इसके बाद कंपनी के सीईओ पीट लाउ ने हैंडसेट के सेल्फी कैमरे से ली गई तस्वीरें साझा की। अब उन्होंने वनप्लस 3 के प्राइमरी कैमरे ली गई तस्वीरों को सार्वजनिक किया है। इसके अलावा वनप्लस ने घोषणा की है कि 15 जून को दुनियाभर में कई लोकेशन में पॉप-अप इवेंट आयोजित किए जाएंगे। भारत में बेंगलुरू, दिल्ली और मुंबई में इवेंट आयोजित होंगे।

इस बार साझा किए गए सेंपल शॉट फूड फोटोग्राफी से संबंधित हैं। लाउ ने तीन और तस्वीरें चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर साझा की हैं। इनतस्वीरों में फोकस, डिटेल और कलर्स काफी अच्छे नज़र आ रहे हैं। संभव है कि इन तस्वीरों को उपयुक्त परिस्थितियों में लिया गया हो। ऐसे में सही कैमरा परफॉर्मेंस के बारे में हैंडसेट को रिव्यू करने के बाद ही पता चल पाएगा। इतना तो साफ है कि इसका प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है।
Advertisement

कुछ दिनों पहले लाउ ने सोशल मीडिया पर एक सेल्फी साझा की थी जिसे वनप्लस 3 से ही लिया गया था। सेल्फी को इंडोर में लिया गया था जहां पर आमतौर पर रोशनी की समस्या रहती है। लेकिन कैमरे के सेल्फी कैमरे ने संतोषजनक नतीजे दिए। इन तस्वीरों से यह ज़रूर पता चला कि हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

वनप्लस ने जानकारी दी है कि वह 15 जून से दुनिया भर सात शहरों में पॉप-अप इवेंट आयोजित करेगी। इन इवेंट में यूज़र को स्मार्टफोन का फर्स्ट-हैंड अनुभव मिलेगा। यहां पर फ्लैगशिप हैंडसेट को खरीदा भी जा सकेगा। कंपनीशुरुआती कस्टमर्स को कुछ गिफ्ट भी देगी। ये इवेंट बेंगलुरु, बर्लिन, दिल्ली, लंदन, मुंबई, न्यूयॉर्क और पेरिस में आयोजित किए जाएंगे। फिलहाल भारत में आयोजित होने वाले इवेंट के समय और वैन्यू के बारे में नहीं बताया गया है।
Advertisement

अभी तक मिली जानकारियों के मुताबिक, वनप्लस 3 में  5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट, 4 जीबी और 6 जीबी रैम का विकल्प, 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज विकल्प होगा। यह एंड्रॉयड मार्शमैलो पर आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलेगा। और इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Loop VR, Mobiles, OnePlus, OnePlus 3, Pete Lau
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  3. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  4. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  6. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  7. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  8. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  9. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  10. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.