वनप्लस 3 स्मार्टफोन की कीमत लॉन्च से पहले सार्वजनिक

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 14 जून 2016 13:53 IST
वनप्लस 3 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को मंगलवार रात को लॉन्च किया जाना है। आधिकारिक लॉन्च से पहले भारत में इस हैंडसेट की कीमत का खुलासा हो गया है। एक अंग्रेजी अखबार में छपे विज्ञापन के मुताबिक, वनप्लस 3 की कीमत 27,999 रुपये होगी और यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा।

विज्ञापन से हैंडसेट के साथ मिलने वाले ऑफर के बारे में भी पता चला है। फोन खरीदने वाले ग्राहकों को सावन प्रो का 12 महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन, 12 महीने के लिए आइडिया का डबल डेटा ऑफर, वनप्लस केयर ऑफर के तहत 12 महीने के लिए एक्सिडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन और किंडल ऐप पर 12 महीने का ऑफर मिलेगा।
 

इस विज्ञापन से हैंडसेट के कुछ फ़ीचर भी सार्वजनिक हुए हैं, जैसे कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, फिंगरप्रिंट सेंसर, 6 जीबी का रैम और 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज। विज्ञापन में जानकारी दी गई है कि इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।

चीन की स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस मंगलवार को अपने वनप्लस 3 फ्लैगशिप हैंडसेट को लॉन्च करेगी। लॉन्च इवेंट के लिए कंपनी ने नया लूप एंड्रॉयड ऐप पेश किया है जिसपर इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। वनप्लस 3 का वर्चुअल लाइव इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से शुरू होगा। पहले दो घंटे के लिए वनप्लस 3 की बिक्री लूप ऐप के जरिए होगी। इसके बारे में दुनिया का पहला वीआर शॉपिंग अनुभव देने का दावा किया जा रहा है। स्मार्टफोन की बिक्री वनप्लस की वेबसाइट पर 15 जून को रात साढ़े 12 बजे शुरू होगी। भारत में यह हैंडसेट अमेज़न इंडिया की साइट पर मिलेगा।
Advertisement

कंपनी ने सह-संस्थापक कार्ल पी ने हैंडसेट की बिक्री प्रक्रिया का खुलासा पहले ही कर दिया था। इस बार स्मार्टफोन को इनवाइट सिस्टम के जरिए नहीं बेचा जाएगा। यह ओपन सेल के जरिए उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.