वनप्लस 3 का फिंगरप्रिंट सेंसर आईफोन 6 से ज्यादा तेज: रिपोर्ट

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 22 जून 2016 17:35 IST
वनप्लस 3 को इसी महीने लॉन्च किया गया और इस स्मार्टफोन को खासे अच्छे रिव्यूज़ मिले हैं। इस स्मार्टफोन ने कई फ्लैगशिप फोन को पीछे छोड़ दिया है और हाल ही में इसकी टक्कर ऐप्पल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन आईफोन 6एस से कराई गई। वनप्लस का दावा है कि वनप्ल्स 3 का फिंगरप्रिंट सेंसर बहुत ज्यादा अच्छा है। अब एक यूट्यूब यूज़र ने एक वीडियो पोस्ट कर वनप्लस 3 में आईफोन 6एस के टचआईडी फिंगरप्रिंट सेंसर से ज्यादा बेहतर सेंसर होने का दावा किया।

इस वीडियो को ब्रिटिश यूट्यूब यूज़र साफवान अहमदिया ने अपलोड किया। उन्होंने इस टेस्ट को दोनों स्मार्टफोन पर एनिमेशन स्विचिंग के जरिए अंजाम दिया और डिस्प्ले को भी ऑन रखा। इन दोनों ही स्थिति में वनप्लस 3 ने आईफोन 6एस की तुलना में तेजी से फोन को अनलॉक कर दिया।
Advertisement

वनप्लस 3 में कैपेसिटिव होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर इंटिग्रेटेड है जबकि आईफोन 6एस में सेंसर के ऊपर फिज़िकल होम बटन दिया गया है। इस टेस्ट को करीब चार बार किया किया गया जिसमें दो बार डिस्प्ले को ऑफ किया गया और हर बार वनप्लस 3 ने जीत हासिल की। आईफोन को इसके स्लो एनिमेशन के लिए जाना जाता है और इसलिए अहमदिया ने एनिमेशन को स्विच ऑफ भी किया, पर फिर भी जीत वनप्लस 3 ने ही हासिल की।

ध्यान देने वाली बात है कि, ऐप्पल द्वारा अपने फिंगरप्रिंट सेंसर को जानबूझकर धीमा किए जाने की खबरें आ चुकी हैं। खबर आई थी कि आईफोन सेंसर के बहुत ज्यादा तेज होने की वजह से कुछ आईफोन यूज़र ने लॉक स्क्रीन पर नोटिफिकेशन नहीं देख पाने की शिकायत की थी। टचआईडी सेंसर इतनी तेजी से काम करता था कि यूज़र द्वारा लॉक स्क्रीन पर नोटिफिकेशन देखे बिना ही फोन को सीधे अनलॉक कर देता था।
Advertisement

वनप्लस 3 भारत में 27,999 रुपये में उपलब्ध है और इसे एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर बेचा जा रहा है। वनप्लस ने पहली बार इनवाइट सिस्टम को खत्म कर वनप्लस 3 स्मार्टफोन को सीधे ओपन सेल मॉडल के जरिए उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल इस फोन का सिर्फ ग्रेफाइल कलर वेरिएंट ही उपलब्ध है। कंपनी के सीईओ कार्ल पेई ने संकेत दिए थे कि जुलाई के मध्य तक फोन का सॉफ्ट गोल्ड कलर वेरिएंट भी उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Apple, iOS, iPhone 6s, Mobiles, OnePlus, OnePlus 3, Safwan Ahmedmia, YouTube
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  5. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  2. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  8. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  9. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.