OnePlus का दावा, OnePlus 2 होगा 2016 का 'फ्लैगशिप किलर'

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 17 जुलाई 2015 16:16 IST
वनप्लस (OnePlus) ब्रांड अपने अगले स्मार्टफोन को लेकर इतना आश्वस्त कभी नहीं था। चीन की इस कंपनी ने अपने वनप्लस 2 (OnePlus 2) स्मार्टफोन को लॉन्च से पहले '2016 फ्लैगशिप किलर' (2016 flagship killer) का तमगा दिया है। कंपनी मानना है कि इसका OnePlus 2 स्मार्टफोन अगले साल लॉन्च होने वाले सभी फ्लैगशिप डिवाइस से बेहतर होगा।

आपको याद दिला दें कि वनप्लस वन (OnePlus One) स्मार्टफोन को पिछले साल अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था। इस हैंडसेट में कई शानदार स्पसेफिकेशन थे और इसकी कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं थी। इसे भी कंपनी ने '2014 फ्लैगशिप किलर' (2014 flagship killer) करार दिया था।

OnePlus ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट (Facebook और Twitter) के जरिए OnePlus 2 के डेवलपमेंट से जु़ड़ी सभी कंपनियों का धन्यवाद किया।

पोस्ट में लिखा गया है, "इंतजार लगभग खत्म हो गया। सभी पार्टनर को धन्यवाद जिन्होंने #OnePlus2 को डेवलप करने में मदद की। हमलोगों ने मिलकर 2016 फ्लैगशिप किलर तैयार किया है।"
Advertisement

OnePlus के इस पोस्ट में एक तस्वीर का भी इस्तेमाल किया, जिस पर पार्टनर कंपनियों का नाम लिखा है।
Advertisement

OnePlus ने बुधवार को घोषणा की कि OnePlus 2 स्मार्टफोन के लिए 'नया और बेहतर' इनवाइट सिस्टम बनाया गया है। कंपनी ने इस बात की भी पुष्टि की कि इस बार मोबाइल खरीदने के लिए ज्यादा लोगों को इनवाइट भेजा जाएगा। इसके साथ पिछले बार की तुलना में ज्यादा हैंडसेट रोल आउट किए

जाएंगे। पिछली बार की तरह, OnePlus 2 के खरीददारों को भी इनवाइट मिलेंगे, जिसे वे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। (आपको बता दें कि OnePlus कंपनी के हैंडसेट को खरीदने के लिए कंपनी की ओर से इनवाइट भेजा जाता है। बिना इनवाइट आप हैंडसेट नहीं खरीद सकते।)
Advertisement

कंपनी ने OnePlus 2 स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी दी है। हैंडसेट डुअल सिम सपोर्ट, 3300mAh की बैटरी, Oxygen OS, फिंगरप्रिंट सेंसर, Qualcomm Snapdragon 810 v2.1 प्रोसेसर, USB Type-C port और 4GB के रैम (RAM) के साथ आएगा। मेटल बिल्ड डिजाइन होने की भी संभावना है। कंपनी ने इशारा किया है कि स्मार्टफोन की कीमत $322 ( करीब 20,500 रुपये) से $450 (28,500 रुपये) के बीच हो सकती है।
Advertisement

आपको बता दें कि OnePlus अपने OnePlus 2  स्मार्टफोन को एक वर्चुअल रियालिटी इवेंट में 27 जुलाई को लॉन्च करेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.