वनप्लस 2 इस्तेमाल करने वालों के लिए खुशखबरी

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 सितंबर 2016 12:18 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 2 में ओटीए अपडेट अगली तिमाही में जारी की जा सकती है
  • इन अपडेट से यह फोन वीओएलटीई सपोर्ट करने लगेगा
  • वनप्लस वन और वनप्लस एक्स यूज़र को यह फ़ीचर नहीं मिलेगा
वनप्लस इंडिया ने मंगलवार को घोषणा की कि वनप्लस 2 यूज़र जल्द ही वीओएलटीई कनेक्टिविटी का लाभ उठा पाएंगे। एक फोरम पोस्ट में कंपनी ने पुष्टि करते हुए बताया कि अगली तिमाही में वनप्लस 2 स्मार्टफोन के लिए एक अपडेट जारी किया जाएगा। इस अपडेट के साथ ही फोन में वीओएलटीई सपोर्ट मिलना शुरू हो जाएगा। वनप्लस ने संकेत दिया कि इससे पहले आए वनप्लस वन और वनप्लस एक्स स्मार्टफोन में वीओएलटीई सपोर्ट नहीं मिलेगा।

बता दें कि वनप्लस 3 में एचडी कॉलिंग सपोर्ट के साथ पहले ही वीओएलटीई (वॉयस ओवर एलटीई) तकनीक दी गई है। वनप्लस इंडिया के जनरल मैनेजर विकास अग्रवाल ने फोरम पोस्ट में आगे बताया, ''पिछले कई महीनों से हम टेलीकॉम कंपनियों के साथ आने वाली टेक्नोलॉजी को इनेबल करने के लिए साझेदारी कर रहे हैं। हमारे लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाइस में पहले ही वीओएलटीई सपोर्ट दिया गया है।''

लेकिन, वनप्लस इंडिया ने इस अपडेट के लिए अभी किसी खास तारीख की जानकारी नहीं दी है।

इसके अलावा अग्रवाल ने कहा कि वीओएलटीई ऐसा फ़ीचर है जिसके लिए भारतीय यूज़र ने सबसे ज्यादा मांग की है खासकर रिलायंस जियो सर्विस के लॉन्च होने के बाद।
Advertisement

वनप्लस और वनप्लस एक्स के वे यूज़र जो जियो नेटवर्क पर बेहतर कॉल क्वालिटी का अनुभव करना चाहते हैं वो जियो4जीवॉयस ऐप का इस्तेमाल करें।
Advertisement

इसके अलावा जिन लोगों के पास जियो सिम कार्ड है और वे जियो नेटवर्क पर वीओएलटीई का अनुभव करना चाहते हैं। वे वीओएलटीई सपोर्ट वाले फोन की लिस्ट यहां देख सकते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Decent camera
  • Dual SIM flagship
  • Bad
  • Fingerprint scanner doesn't always work
  • Other software bugs
  • No NFC
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

ऑक्सीजनओएस 2.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, Mobiles, OnePlus 2, OnePlus 3, VoLTE

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.