OnePlus 15T में मिल सकती है 8,000mAh तक बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी

यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए लाया जा सकता है जिन्हें बेहतर परफॉर्मेस के साथ स्मॉल डिस्प्ले पसंद है। पिछले वर्ष अप्रैल में पेश किए गए OnePlus 13T की यह जगह लेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 फरवरी 2026 17:40 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 15T में 6.32 इंच OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है
  • पिछले वर्ष अप्रैल में पेश किए गए OnePlus 13T की यह जगह लेगा

पिछले वर्ष अप्रैल में पेश किए गए OnePlus 13T की यह जगह लेगा

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 15T के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए लाया जा सकता है जिन्हें बेहतर परफॉर्मेस के साथ स्मॉल डिस्प्ले पसंद है। पिछले वर्ष अप्रैल में पेश किए गए OnePlus 13T की यह जगह लेगा। 

OnePlus की कम्युनिटी लीड Shuai Lan की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन को जल्द चीन में लॉन्च किया जाएगा। चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर कुछ यूजर्स ने OnePlus 15T के लॉन्च के लिए कंपनी के इनवाइट को शेयर किया है। इस स्मार्टफोन को अगले महीने चीन में लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 15T में 6.32 इंच OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh से 8,000 mAh तक की कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। इसकी बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। OnePlus 15T में मैट्रिक्स स्टाइल कैमरा लेआउट हो सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल या 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। 

OnePlus 13T में 6.32-इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 240 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट और Adreno 830 GPU है। OnePlus 13T में 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें मेटल का फ्रेम दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 6,260 mAh की बैटरी है 80 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 4,400mm² वेपर कूलिंग चैंबर दिया गया है। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 165 किलोमीटर की रेंज, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Asus Pad की भारत में शुरू हुई बिक्री, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple के iPhone Ultra के साथ तेजी से बढ़ सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल्स
  4. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
  5. Redmi 17 5G लॉन्च, 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  6. Flipkart Freedom Sale 2026: iPhone 17 की डील का खुलासा, iPhone 16 पर भी मिलेगा बड़ा डिस्काउंट!
  7. ग्राहकों के बिल में चुपके से जोड़ रहे थे एक्स्ट्रा चार्ज! Zepto, BookMyShow समेत 9 कंपनियों पर लगा जुर्माना
  8. Vivo S2 भारत में लॉन्च: 7050mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आया नया 5G फोन, जानें कीमत
  9. Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च: ₹30 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, Snapdragon प्रोसेसर, 4 Android अपग्रेड्स!
  10. Lock Upp 2 Winner तो मिल गया, लेकिन गले में पहना Smart Collar क्या था? यहां जानें सब कुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.