OnePlus 15T होगा 'सपनों का स्मार्टफोन'! 100W फास्ट, वायरलैस चार्ज के साथ मिलेगा सुपर कूलिंग फीचर

फोन में 6.32 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 फरवरी 2026 16:31 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.32 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है।
  • कंपनी 100W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है।
  • सेल्फी के लिए फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेंसर मिल सकता है।

OnePlus 15T एक कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च हो सकता है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 15T का लॉन्च जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है फोन को लेकर चर्चा गर्म होती जा रही है। कंपनी ने फोन को लेकर अधिकारिक स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। लेकिन हालिया अपडेट में कंपनी ने इशारा दे दिया है कि यह फोन उन यूजर्स के लिए एक सपनों का स्मार्टफोन होगा जो कॉम्पेक्ट साइज में फ्लैगशिप जैसे धांसू फीचर्स वाला फोन मोबाइल डिवाइस चाहते हैं। फोन के चार्जिंग और हीट मैनेजमेंट फीचर्स भी लीक हो गए हैं। OnePlus 15T के लॉन्च से पहले आइए जानते हैं कैसा होगा नया अपकमिंग फोन। 

OnePlus 15T के लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के स्पेसिफिकेशंस और खासियतों के बारे में बड़ा इशारा दिया है। OnePlus 15T को लेकर हालिया अपडेट में कहा गया था कि यह फोन एक सपनों का स्मार्टफोन होगा जिसमें कॉम्पेक्ट साइज में सुपर फीचर्स देखने को मिलेंगे। अब लॉन्च से पहले टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने फोन के अंदर दमदार चिपसेट होने की खबर लीक (via) की है। टिप्स्टर के अनुसार, यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप से लैस होकर आने वाला है। 

Advertisement

OnePlus 15T में वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट मिलने वाला है जो कि Apple के MagSafe स्टाइल ईकोसिस्टम की तरह कम्पैटिबल होने वाला है। टिप्स्टर ने फोन को 'छोटे साइज का पावरहाउस' बताया है। इसके साथ ही फोन में कंपनी पहली बार अल्ट्रा-थिन मेग्नेटि कूलिंग सिस्टम देने वाली है। यानी इंडस्ट्री के सबसे पतले मेग्नेटिक कूलिंग फीचर से यह लैस होकर आ सकता है। कहा गया है कि यह केवल 1cm की मोटाई का होगा। 

OnePlus 15T specifications (rumored)

OnePlus 15T को लेकर लीक्स का सिलसिला लगातार जारी है। फोन में 6.32 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। यह 165Hz डिस्प्ले से लैस हो सकता है। डिवाइस में 7500mAh की बैटरी बताई गई है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फोन 8000mAh बैटरी भी ला सकता है। साथ में कंपनी 100W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है। फोन में 16GB रैम होगी, और 1TB तक की UFS 4.1 स्टोरेज हो सकती है। 

फोन का कैमरा डिपार्टमेंट भी खास हो सकता है। इसमें मेन कैमरा 200MP तक आ सकता है। साथ में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, और सेल्फी के लिए फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेंसर मिल सकता है। कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि फोन का मेन कैमरा भी 50 मेगापिक्सल का होगा। जल्द ही कंपनी इसके लॉन्च से पहले कुछ स्पेसिफिकेशंस से पर्दा उठा सकती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.