OnePlus 15T के स्पेसिफिकेशंस लीक, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से लेकर 50 मेगापिक्सल कैमरा से होगा लैस

OnePlus जल्द ही एक नया प्रीमियम स्मार्टफोन OnePlus 15T लेकर आ रहा है, जिसमें कॉम्पैक्ट डिजाइन होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जनवरी 2026 11:09 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 15T में 6.32 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • OnePlus 15T में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • OnePlus 15T में 7500mAh की बैटरी होगी।

OnePlus 13T में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus जल्द ही एक नया प्रीमियम स्मार्टफोन OnePlus 15T लेकर आ रहा है, जिसमें कॉम्पैक्ट डिजाइन होगा। उम्मीद है कि वनप्लस जल्द ही चीनी में इस आगामी फोन को पेश करेगा। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इस फोन के बारे में पुष्टि नहीं हुई है। मगर लॉन्च से पहले टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की वीबो पर एक नई लीक में इस आगामी स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का पता चला है। यहां हम आपको OnePlus 15T के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus 15T कब होगा लॉन्च

OnePlus 15T के लॉन्च की बात करें तो डिजिटल चैट स्टेशन से पहले लीक हुई जानकारी में फोन के लॉन्च की टाइमलाइन का खुलासा हुआ था। OnePlus 15T चीनी बाजार में मार्च 2026 में लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus 15T Specifications (Expected)

चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन की नई लीक में OnePlus 15T के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। लीक के अनुसार, OnePlus 15T में 6.32 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। इसके अलावा टिप्सटर ने दावा किया है कि कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर से लैस होगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो 15T के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। अभी तक बैटरी और चार्जिंग कैपेसिटी का पता नहीं चला है, लेकिन टिपस्टर का कहना है कि इसमें पिछले मॉडल के मुकाबले में अपग्रेड होगा। अफवाहों के अनुसार, वनप्लस 15टी में 7500mAh की बैटरी होगी। 3C सर्टिफिकेशन से पता चला है कि इस फोन में करीबन 100W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग स्पीड मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.