OnePlus 15T के स्पेसिफिकेशंस लीक, मिल सकती है 7500mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग!

OnePlus 15T में कॉम्पेक्ट 6.31 इंच का BOE X3 डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2025 07:35 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 15T में कॉम्पेक्ट 6.31 इंच का BOE X3 डिस्प्ले देखने को मिलेगा।
  • फोन में 165Hz का रिफ्रेश रेट बताया गया है।
  • फोन में टेलीफोटो कैमरा भी बताया गया है।

OnePlus 15T चीन में 2026 की शुरुआत में पेश किया जा सकता है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 15T का लॉन्च अब काफी नजदीक लग रहा है। कथित तौर पर फोन को कंपनी साल की पहली तिमाही के आसपास पेश करने की तैयारी कर रही है। OnePlus 15T पहले चीनी मार्केट में पेश होगा और इसके बाद ब्रांड इसका ग्लोबल वेरिएंट रिलीज करेगी। इंटरनेशनल मार्केट में यह OnePlus 15s बनकर आ सकता है। फोन को लेकर पिछले कई हफ्तों से लीक्स सामने आ रहे हैं। OnePlus 15T लेटेस्ट अपडेट फोन के डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा आदि के बारे में खुलासा करता है। आइए जानते हैं फोन में कौन से फीचर्स आने की उम्मीद है जो इसे प्रतिद्वंदियों से अलग बनाने वाले हैं। 

OnePlus 15T चीन में 2026 की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। जैसा कि खबरों में आ रहा है, फोन कॉम्पेक्ट डिवाइस के रूप में लॉन्च किया जाएगा। अब इसके डिस्प्ले, चिपसेट और कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर OnePlus Club ने फोन के कई स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। OnePlus 15T में कॉम्पेक्ट 6.31 इंच का BOE X3 डिस्प्ले देखने को मिलेगा। यह एक OLED डिस्प्ले पैनल होगा जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। 

फोन में 165Hz का रिफ्रेश रेट बताया गया है। OnePlus 15T फोन दमदार Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस होकर आने वाला है। फोन में विशाल बैटरी होगी जिसकी कैपिसिटी 7500mAh कही जा रही है। साथ में कंपनी 120W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट लेकर आ सकती है। हालांकि फोन में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नदारद रह सकता है। 

OnePlus 15T के कैमरा स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में मेन कैमरा 50MP या 200MP का हो सकता है। 50 मेगापिक्सल के लिए इसमें Sony IMX906 सेंसर मिल सकता है। और यदि 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा आता है तो कंपनी Samsung HP5 सेंसर इसमें इस्तेमाल कर सकती है। फोन में टेलीफोटो कैमरा भी बताया गया है जिसके लिए 50 मेगापिक्सल का Samsung JN5 लेंस इसमें देखने को मिल सकता है। फोन में से कंपनी अल्ट्रावाइड कैमरा सेंसर को हटा सकती है। 

फोन चीन में एंड्रॉयड 16 बेस्ड ColorOS 16 के साथ लॉन्च हो सकता है। जबकि ग्लोबल वर्जन मार्केट में OxygenOS 16 UI के साथ उतारा जा सकता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसका मिडल फ्रेम मेटल का बना हो सकता है। यह IP68 रेटिंग से लैस हो सकता है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.