OnePlus 15R, Pad Go 2 आज भारत में हो रहे लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

OnePlus आज यानी कि 17 दिसंबर को भारतीय बाजार में 2025 के आखिर में नया स्मार्टफोन OnePlus 15R और OnePlus Pad Go 2 टैबलेट लॉन्च करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2025 08:10 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 15R में 7,400mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • OnePlus Pad Go 2 में 12.1 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी।
  • OnePlus Pad Go 2 में 10,050mAh की बैटरी दी जाएगी।

OnePlus 15R में 165Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus आज यानी कि 17 दिसंबर को भारतीय बाजार में 2025 के आखिर में नया स्मार्टफोन OnePlus 15R और OnePlus Pad Go 2 टैबलेट लॉन्च करने जा रहा है। 15R बाजार में एक मिड-रेंज स्मार्टफोन के तौर पर एंट्री करेगा और Pad Go 2 प्रीमियम एंड्रॉयड टैबलेट के तौर पर ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा। कंपनी बेंगलुरु में एक लाइव इवेंट के जरिए इन डिवाइसेज को पेश करेगी। यहां हम वनप्लस ने आगामी स्मार्टफोन और टैबलेट के बारे में लॉन्च से पहले ही विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus 15R, OnePlus Pad Go 2 कब होंगे पेश

Advertisement

OnePlus आज 17 दिसंबर को भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे IST पर बेंगलुरु में एक ऑफलाइन इवेंट के अंदर OnePlus 15R और OnePlus Pad Go 2 को लॉन्च करेगी। इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग ग्लोबल स्तर पर होगी। इच्छुक ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लाइव इवेंट भी देख सकते हैं।

OnePlus 15R, Pad Go 2 Price (Expected)

OnePlus ने अभी तक भारत में इन डिवाइसेज की कीमत की घोषणा नहीं की है। लीक्स और अफवाहों के अनुसार, OnePlus 15R भारत में करीब 45,000 रुपये की शुरुआती कीमत में आ सकता है। वहीं OnePlus Pad Go 2 की शुरुआती कीमत लगभग 25,000 रुपये हो सकती है। हालांकि, सटीक कीमत की जानकारी आज रात 7 बजे के बाद सामने आ जाएगी।

Advertisement

OnePlus 15R Specifications (Expected)

OnePlus ने आगामी फोन OnePlus 15R के कई स्पेसिफिकेशंस का खुलासा पहले ही कर दिया है। OnePlus 15R में 7,400mAh की बैटरी दी जाएगी। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि बैटरी एक्स्ट्रीम कंडीशन को झेलने के लिए तैयार की गई है। 4 साल के उपयोग के बाद भी अपनी 80 प्रतिशत क्षमता को बरकरार रखेगी। कंपनी ने खुलासा किया है कि इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट दिया जाएगा। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए मुख्य प्रोसेसर के साथ 15R में OnePlus G2 वाई-फाई चिप भी मिलेगी। आगामी फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलेगा। इसमें 12GB/16GB RAM ऑप्शन के साथ 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलने की संभावना है।

OnePlus 15R में 165Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग आएंगी। वनप्लस के इस फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। वहीं रियर में ओआईओस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा आने की संभावना है। OnePlus ने कंफर्म किया है आगामी फोन चारकोल ब्लैक, मिंट ग्रीन और स्पेशल ऐस एडिशन शेड (इलेक्ट्रिक वायलेट) में आएगा।

Advertisement

OnePlus Pad Go 2 Specifications (Expected)

OnePlus Pad Go 2 में 12.1 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन 2800x1980 पिक्सल और डॉल्बी विजन सपोर्ट होगा। इस टैबलेट में 10,050mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 33W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। OnePlus का दावा है कि बैटरी 15 घंटे वीडियो प्लेबैक, 53 घंटे म्यूजिक और 60 दिनों तक स्टैंडबाय समय प्रदान करेगी। वहीं, बॉक्स में 45 वॉट चार्जर साथ आएगा। इसमें स्टाइलस सपोर्ट का अपग्रेड भी मिलेगा। इसमें 4,096 लेवल की प्रेशर सेंसिटिविटी और फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है। वनप्लस प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए AI राइटर, AI समरी, AI ट्रांसलेशन और AI रिकॉर्डर जैसे नए AI पावर्ड फीचर्स भी ला रहा है। टैबलेट में 8GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज मिल सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  2. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  3. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  4. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  6. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  7. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  8. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  9. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  10. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.