OnePlus 15 Launched in India: भारत में आया 7300mAh बैटरी और धांसू गेमिंग फीचर्स वाला वनप्लस फ्लैगशिप, जानें कीमत

OnePlus 15 को HDFC Bank के कार्ड के जरिए खरीदने पर बेस वेरिएंट को 68,999 रुपये और 16GB वेरिएंट को 75,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर खरीदा जा सकता है। ओपन सेल ऑफर के तहत शुरुआती ग्राहकों को OnePlus Nord Buds 3 बिल्कुल फ्री मिलेंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 नवंबर 2025 19:16 IST
ख़ास बातें
  • 330Hz टच सैंपलिंग रेट, Dolby Vision और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट
  • OnePlus 15 में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट है
  • इसमें Hasselblad-ट्यून्ड कैमरा सिस्टम है, 8K तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है

OnePlus 15 की शुरुआती कीमत 72,999 है, जो इसके बेस वेरिएंट के लिए है

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 15 आज भारत में लॉन्च हो गया है। स्मार्टफोन को पिछले महीने के आखिर में चीन में पेश किया गया था और अब यह भारत और अन्य ग्लोबल मार्केट में कदम रख चुका है। इसकी कुछ मुख्य खासियतों में फ्लैगशिप Qualcomm चिपसेट और बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी शामिल है। इस साल OnePlus ने अपना फोकस गेमिंग पर रखा है। इसमें गेमर्स के लिए हाई-रिफ्रेश रेट और टच रिस्पॉन्स रेट वाला पैनल दिया गया है और साथ ही कुछ ऐसे फीचर्स शामिल किए गए हैं, जो खास गेमर्स को खुश कर सकते हैं।

OnePlus 15 price in India, availability

OnePlus 15 की शुरुआती कीमत 72,999 है, जो इसके बेस 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये रखी गई है।

OnePlus 15 को बिल्कुल नए Sand Dune कलर ऑप्शन में भी पेश किया गया है। इसके अलावा, Infinite Black और Ultra Violet कलर ऑप्शन भी उपलब्ध होंगे। फोन की ओपन सेल Amazon और OnePlus ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स पर आज, 13 नवंबर को 8 बजे से शुरू हो रही है।

ऑफर्स की बात करें, तो HDFC Bank के कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर बेस 12GB वेरिएंट को 68,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं, 16GB वेरिएंट 75,999 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा, सीमित समय के लिए ओपन सेल ऑफर के तहत शुरुआती ग्राहकों को OnePlus Nord Buds 3 बिल्कुल फ्री मिलेंगे। कंपनी ने लाइफटाइम डिस्प्ले वारंटी, 180-Day फोन रिप्लेसमेंट प्लान और 4,000 रुपये अपग्रेड बोनस जैसे ऑफर्स की घोषणा भी की है।

OnePlus 15 specifications, features

OnePlus 13 की तुलना में OnePlus 15 का कैमरा मॉड्यूल डिजाइन बिल्कुल बदल दिया गया है। इस साल कंपनी ने छोटे चौकोर मॉड्यूल के अंदर तीन कैमरे फिट किए हैं। OnePlus 15 में 6.78 इंच का FHD+ (1,272x2,772 पिक्सल्स) 1.5K LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले है, जो 1 से 165Hz रिफ्रेश रेट के बीच स्विच हो सकता है और 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। यह BOE का Flexible Oriental OLED पैनल है, जो 330Hz टच सैंपलिंग रेट, Dolby Vision और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट करता है।

OnePlus 15 में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट है, जिसके साथ Android 840 GPU, 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज जुड़ा है। फोन Android 16-बेस्ड Color OS 16 पर चलता है। इस साल गेमिंग पर खास फोकस रखा गया है। फोन में नया Ice River वेपर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। कंपनी ने यह भी बताया है कि इसमें कुछ गेम्स के लिए 165 fps सपोर्ट शामिल किया गया है।

OnePlus 15 में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50MP का 1/1.4" मेन रियर कैमरा है। सेटअप में अन्य कैमरों में एक f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्टेड 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और एक f/2.0 अपर्चर वाला 50MP अल्‍ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। वनप्‍लस 15 में भी Hasselblad-ट्यून्ड सिस्टम है, जो 8K रिजॉल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। वहीं, फोन में फ्रंट में f/2.4 अपर्चर से लैस 32MP शूटर है। 

OnePlus 15 की एक अन्य खासियत इसकी बड़ी बैटरी है। फोन 7300mAh बैटरी के साथ आता है, जो 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग, 10W रिवर्स वायरलेस और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें मैग्नेट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है। OnePlus का कहना है कि फोन 13 मिनट में 5,000mAh बैटरी चार्ज कर सकता है और 5 मिनट की चार्जिंग में इसमें 6 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिल सकता है।

फोन में इन-डिस्‍प्‍ले अल्ट्रासोनिक फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, IR Blaster, NFC और स्‍टीरियो स्‍पीकर्स आदि मिलते हैं। डुअल बैंड या ट्राई बैंड Wi-Fi के साथ इसमें Bluetooth 5.4, GPS, BDS, GALILEO, QZSS (L1+L5) और NavIC सपोर्ट मिलता है। डिवाइस को IP68 + IP69 रेटिंग मिली है। इसका माप 161.42x76.67x8.10 mm और वजन 211 ग्राम है।

रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Improved design and attractive colour options
  • Flawless flagship performance
  • Clean, polished, and feature-rich software
  • Exceptional battery life and charging speeds
  • Bad
  • 165Hz is not worth the lower display resolution
  • No alert slider
  • Hasselblad-exclusive features missing
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite Gen 5

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

7,300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,272x2,772 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  2. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  3. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  2. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  5. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  6. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  7. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  9. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  10. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.