OnePlus 15 Launched: 7300mAh बैटरी और गेमिंग फीचर्स के साथ इस कीमत में लॉन्च हुआ वनप्लस 15

OnePlus 15 को आखिरकार लॉन्च कर दिया गया है। OnePlus 14 नाम को दरकिनार करते हुए इस साल कंपनी ने OnePlus 13 के बाद सीधा OnePlus 15 को लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2025 16:49 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 15 में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट है
  • फोन 7300mAh बैटरी और 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आता है
  • फोन में बेहतर कूलिंग के लिए नया Ice River वेपर कूलिंग सिस्टम दिया गया है

OnePlus 15 की शुरुआती कीमत CNY 3,999 (करीब 50,000 रुपये) है

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 15 को आखिरकार लॉन्च कर दिया गया है। OnePlus 14 नाम को दरकिनार करते हुए इस साल कंपनी ने OnePlus 13 के बाद सीधा OnePlus 15 को लॉन्च किया है। बदलाव केवल नाम में ही नहीं, डिजाइन में भी है। पुराने सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल से कंपनी ने सीधा चौकोर कैमरा मॉड्यूल पर छलांग लगाई है। नए कलर ऑप्शन को भी पेश किया गया है और स्पेसिफिकेशन्स में कई बड़े अपग्रेड्स शामिल किए गए हैं। नया OnePlus 15 हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, फ्लैगशिप Qualcomm चिपसेट और बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आता है। OnePlus का कहना है कि इस साल का फ्लैगशिप न केवल जबरदस्त परफॉर्मेंस देगा, बल्कि लंबे समय का बैकअप भी देने वाला है।

OnePlus 15 price, availability

OnePlus 15 की शुरुआती कीमत CNY 3,999 (करीब 50,000 रुपये) है, जो इसके बेस 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं, 16GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,299 (लगभग 53,100 रुपये), 12GB +512GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,599 (लगभग 57,000 रुपये) और 16GB + 512GB मॉडल की कीमत CNY 4,899 (लगभग 60,600 रुपये) है। टॉप-एंड वेरिएंट 16GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ आता है, जिसका प्राइस CNY 5,399 (करीब 66,700 रुपये) रखा गया है।

OnePlus 15 को बिल्कुल नए Sand Dune कलर ऑप्शन में भी पेश किया गया है। इसके अलावा, Absolutely Black और Matt Purple (दोनों अनुवादित नाम) कलर ऑप्शन भी उपलब्ध होंगे। फोन की सेल चीन में 28 अक्टूबर से शुरू होगी।

OnePlus 15 specifications, features 

जैसा कि हमने बताया, OnePlus 13 की तुलना में OnePlus 15 का कैमरा मॉड्यूल डिजाइन बिल्कुल बदल दिया गया है। इस साल कंपनी ने छोटे चौकोर मॉड्यूल के अंदर तीन कैमरे फिट किए हैं। OnePlus 15 में 6.78 इंच का FHD+ (1,272x2,772 पिक्सल्स) 1.5K LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले है, जो 1 से 165Hz रिफ्रेश रेट के बीच स्विच हो सकता है और 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। यह BOE का Flexible Oriental OLED पैनल है, जो 330Hz टच सैंपलिंग रेट, Dolby Vision और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट करता है।

OnePlus 15 में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट है, जिसके साथ Android 840 GPU, 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज जुड़ा है। फोन Android 16-बेस्ड Color OS 16 पर चलता है। इस साल गेमिंग पर खास फोकस रखा गया है। फोन में नया Ice River वेपर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। कंपनी ने यह भी बताया है कि इसमें कुछ गेम्स के लिए 165 fps सपोर्ट शामिल किया गया है।

Advertisement

OnePlus 15 में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50MP का 1/1.4" मेन रियर कैमरा है। सेटअप में अन्य कैमरों में एक f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्टेड 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और एक f/2.0 अपर्चर वाला 50MP अल्‍ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। वनप्‍लस 15 में भी Hasselblad-ट्यून्ड सिस्टम है, जो 8K रिजॉल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। वहीं, फोन में फ्रंट में f/2.4 अपर्चर से लैस 32MP शूटर है। 

OnePlus 15 की एक अन्य खासियत इसकी बड़ी बैटरी है। फोन 7300mAh बैटरी के साथ आता है, जो 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग, 10W रिवर्स वायरलेस और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें मैग्नेट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है। OnePlus का कहना है कि फोन 13 मिनट में 5,000mAh बैटरी चार्ज कर सकता है और 5 मिनट की चार्जिंग में इसमें 6 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिल सकता है।

फोन में इन-डिस्‍प्‍ले अल्ट्रासोनिक फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, IR Blaster, NFC और स्‍टीरियो स्‍पीकर्स आदि मिलते हैं। डुअल बैंड या ट्राई बैंड Wi-Fi के साथ इसमें Bluetooth 5.4, GPS, BDS, GALILEO, QZSS (L1+L5) और NavIC सपोर्ट मिलता है। डिवाइस को IP68 + IP69 रेटिंग मिली है। इसका माप 161.42x76.67x8.10 mm और वजन 211 ग्राम है।

Advertisement
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Improved design and attractive colour options
  • Flawless flagship performance
  • Clean, polished, and feature-rich software
  • Exceptional battery life and charging speeds
  • Bad
  • 165Hz is not worth the lower display resolution
  • No alert slider
  • Hasselblad-exclusive features missing
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite Gen 5

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

7,300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,272x2,772 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  2. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  3. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  4. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  5. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  6. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  7. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  4. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  5. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  6. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  7. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  8. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  9. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  10. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.